फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scorpio collapsed with truck, three dead

मरीज का इलाज कराने जा रहे थे कि हो गया ये दर्दनाक हादसा, तीन लोगों की चली गई जान

Fri, 30 Mar 2018 02:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 30 Mar 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
scorpio collapsed with truck, three dead
हादसे में क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो - फोटो : amar ujala
बलिया से मरीज को इलाज के लिए लखनऊ जा रहे स्कॉर्पियो सवार लोग शुक्रवार सुबह हादसे का शिकार हो गए। स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर बाराबंकी में हाईवे पर किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। दर्दनाक हादसे में महिला समेत तीन लोगों को जान चली गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को जिला अस्पताल बाराबंकी से ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बलिया से लखनऊ जा रही गाड़ी में रामनरायन (60), अंशूलता (35),  हरीराम (36) निवासीगण पहरापुर जिला आजमगढ़ और प्रमोद (31), प्रियांशू (6) व वाहन चालक फिरोज (40) निवासीगण बहादुरपुर डाला जिला बलिया सवार थे।
विज्ञापन


ये सभी लखनऊ के सहारा हॉस्पिटल में किसी सदस्य का इलाज कराने के लिए रात दस बजे बलिया से निकले थे। शुक्रवार की भोर पांच बजे के करीब गाड़ी जब बाराबंकी कोतवाली क्षेत्र में मोहम्मदपुर गांव के पास पहुंची तभी हाईवे पर किनारे पेट्रोल पंप के पास खड़े ट्रक में स्कार्पियो जा घुसी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर ही रामनरायन, अंशूलता व हरीराम की मौत हो गई, जबकि प्रमोद, प्रियांशू व चालक फिरोज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा होते ही आसपास के लोगो में हड़कंप मच गया। स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed