फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scorching summer giving diarrhea

गर्मी बनी जानलेवा, इन लक्षणों से रहें अलर्ट

Thu, 04 Jun 2015 03:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 04 Jun 2015 03:26 PM IST
विज्ञापन
scorching summer giving diarrhea

मौसम के कड़े तेवर और जी मिचला देने वाली गर्मी लोगों की जान पर बनने लगी है। गर्मी और चढ़ते पारे से बेहाल लोगों की भीड़ सरकारी अस्पतालों की इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक होने लगी है।

विज्ञापन


पानी की कमी और कमजोरी बीमार लोगों को डायरिया और उल्टी-दस्त का शिकार बना रही है। सिविल, बलरामपुर और लोहिया अस्पताल में हीट स्ट्रोक के 26 से ज्यादा मरीजों को भ्ार्ती किया गया।
विज्ञापन


डायरिया और उल्टी दस्त की शिकायत के बाद बुधवार को सिविल अस्पताल में राकेश (32), राजीव (45), अनस (15), ममता (45), सुभी (10) और अमृता (8) को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालों में बढ़ी भीड़

scorching summer giving diarrhea

यही हाल बलरामपुर अस्पताल का है जहां डायरिया और उल्टी-दस्त की शिकायत के बाद 15 से अधिक मरीजों को भर्ती कराया गया।

इमरजेंसी में भर्ती होने वालों में हिमांशु (10), प्रिया (12), रजनी (10), मुकेश (11), और अनुजा (35), शहनाज (48), और फातिमा ( 48) शामिल हैं। लोहिया अस्पताल में भी हीट स्ट्रोक के पांच मरीजों को भर्ती किया गया है।

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आशुतोष दुबे कहते हैं कि मौसम का कड़ा तेवर स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। थोड़ी सी भी परेशानी पर सतर्क रहना होगा। रोजाना दस से अधिक मरीज हीट स्ट्र्रोक के भर्ती किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed