{"_id":"637bdb96585a063cc9379dbe","slug":"scooty-rider-shot-dead-by-miscreants-in-lucknow-shahid-reporting-for-youtube-channel","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: स्कूटी सवार को बदमाशों ने मारी गोली, यूट्यूब चैनल के लिए रिपोर्टिंग करता है शाहिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: स्कूटी सवार को बदमाशों ने मारी गोली, यूट्यूब चैनल के लिए रिपोर्टिंग करता है शाहिद
Tue, 22 Nov 2022 01:42 AM IST
Vikas Kumar
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ।
माई सिटी रिपोर्टर, लखनऊ।
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 22 Nov 2022 01:42 AM IST
सार
प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर छत्रपाल सिंह के मुताबिक गाजीपुर के जुगौली में शाहिद परिवार सहित रहता है। उसकी फर्नीचर की दुकान है। किसी निजी यूट्यूब चैनल के लिए रिपोर्टिंग का भी काम करता है।
विज्ञापन
शाहिद
- फोटो : amar ujala
विस्तार
इंदिरा नगर थाना क्षेत्र के पिकनिक स्पॉट रोड पर सोमवार देर रात करीब 12:00 बजे स्कूटी सवार शाहिद को बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह सड़क किनारे खून से लथपथ पड़ा रहा। राहगीरों की सूचना पर 12:15 पहुंची पुलिस ने गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है। पुलिस के मुताबिक शुरुआती पड़ताल में रंजिश में गोली मारे जाने की आशंका है। पुलिस कई बिंदुओं पर पड़ताल कर रही है । वहीं आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज भी खंगालने में जुट गई है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक इंदिरानगर छत्रपाल सिंह के मुताबिक गाजीपुर के जुगौली में शाहिद परिवार सहित रहता है। उसकी फर्नीचर की दुकान है। किसी निजी यूट्यूब चैनल के लिए रिपोर्टिंग का भी काम करता है। सोमवार देर रात किसी काम से चांदन गांव गया था। वहां से वापस घर जाते समय बदमाशों ने उसे गोली मारी है।
विज्ञापन
चार गोली लगने की पुष्टि
प्रभारी निरीक्षक इंदिरा नगर छत्रपाल सिंह के मुताबिक शाहिद को बदमाशों ने चार गोली मारी है। गोली उसके सिर, गर्दन और सीने में लगी है। पुलिस के मुताबिक राहगीरों ने उसे खून से लथपथ सड़क के किनारे पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर शाहिद की स्कूटी मिली है। पुलिस के मुताबिक अकेले ही चांदन गांव गया था। किसी पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम देने की बात अब तक की पड़ताल में सामने आई है। पुलिस खुर्रम नगर से लेकर चांदन गांव के बीच में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है।
विज्ञापन