फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Salary hike orders issued for outsourced employees, rates fixed in four categories; learn about new pay

UP: प्रदेश के आउटसोर्स कर्मचारियों को बढ़े वेतन का आदेश जारी, चार श्रेणियों में दरें हुईं तय; जानिए नया वेतन

Mon, 02 Nov 2026 09:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 02 Nov 2026 09:45 PM IST
सार

Outsourced Employees of UP:यूपी के आउटसोर्स कर्मचारियों को तोहफा मिला है। प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया। नई दरें दो सितंबर 2026 से प्रभावी होंगी।

विज्ञापन
UP: Salary hike orders issued for outsourced employees, rates fixed in four categories; learn about new pay
यूपी के आउटसोर्स कर्मचारियों का वेतन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रदेश के सरकारी विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों के पारिश्रमिक की नई दरें तय कर दी गई हैं। अब उन्हें श्रेणी के अनुसार 17646 रुपये से लेकर 39 हजार रुपये तक मासिक पारिश्रमिक मिलेगा। ईपीएफ और ईएसआई की कटौती के बाद श्रेणी-4 के कर्मचारियों के खाते में 15396 रुपये, श्रेणी-3 के कर्मचारियों को 16966 रुपये और श्रेणी-2 के कर्मचारियों को 19148 रुपये मिलेंगे। श्रेणी-1 के कर्मचारियों का पारिश्रमिक 39 हजार रुपये तय किया गया है।

विज्ञापन


प्रमुख सचिव मनीष चौहान ने सोमवार को इस संबंध में शासनादेश जारी किया। नई दरें दो सितंबर 2026 से प्रभावी होंगी। शासन ने 19 सितंबर 2025 को जारी शासनादेश के तहत आउटसोर्स कर्मियों के पारिश्रमिक का श्रेणीवार निर्धारण किया है। नई व्यवस्था में कर्मचारियों के वेतन से ईपीएफ 12 प्रतिशत और ईएसआई 0.75 प्रतिशत की कटौती होगी। वहीं नियोक्ता की ओर से ईपीएफ का 12 प्रतिशत और ईएसआई का 3.25 प्रतिशत अंशदान संबंधित विभाग वहन करेंगे। यह राशि भी कर्मचारियों के खाते में भविष्य में जमा होगी।
विज्ञापन


शासनादेश के मुताबिक जीएसटी, सर्विस चार्ज और उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का एक प्रतिशत सेंटेज चार्ज भी सरकारी विभागों को ही देना होगा। इसके लिए विभागों को अपने बजट में व्यवस्था करनी होगी। जिन विभागों ने जेम पोर्टल से निर्धारित नई दरों से कम पारिश्रमिक पर कर्मचारी रखे हैं, उन्हें अतिरिक्त खर्च के लिए पुनर्विनियोग के जरिये बजट उपलब्ध कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पारिश्रमिक की नई दरें (प्रतिमाह)

  • श्रेणी              निर्धारित पारिश्रमिक 
  • श्रेणी-1              39000              
  • श्रेणी-2              21947              
  • श्रेणी-3              19446              
  • श्रेणी-4              17646              
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed