फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Science Festival begins at NBRI

Lucknow News: एनबीआरआई में विज्ञान महोत्सव का हुआ आगाज

Tue, 25 Nov 2025 08:10 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Nov 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Science Festival begins at NBRI
एनबीआरआई में हुआ विज्ञान महोत्सव का हुआ आगाज

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर

लखनऊ। राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान (एनबीआरआई) में मंगलवार को इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल (आईआईएसएफ-2025) के लिए कर्टेन रेजर कार्यक्रम आयोजित किया गया। केएन. कौल ब्लॉक में हुए इस आयोजन में शहर के वैज्ञानिकों, शिक्षाविदों और विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि विज्ञान भारती अवध प्रांत के ऑर्गनाइजिंग सचिव अंकित राय और आईआईटीआर के चीफ साइंटिस्ट डॉ. रजनीश चतुर्वेदी रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी आईआईएसएफ-2025, जो छह से नौ दिसंबर तक चंडीगढ़ में होगा—के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
विज्ञापन


एनबीआरआई निदेशक डॉ. अजीत कुमार शासनी ने भारत की वैज्ञानिक परंपरा और संस्थान के शोध योगदान को रेखांकित किया। अंकित राय ने फेस्टिवल की शुरुआत और विज्ञान भारती की भूमिका बताई, जबकि डॉ. चतुर्वेदी ने छात्रों को विज्ञान में उपलब्ध करियर संभावनाओं से परिचित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में आईआईएसएफ पर आधारित वीडियो प्रदर्शित किया गया और एसआर ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशंस के 100 से अधिक छात्रों ने एनबीआरआई की प्रयोगशालाओं का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed