Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Schools withhold details, facility fees for 3000 children remain stuck

Lucknow News: ब्योरा दबाए बैठे स्कूल, तीन हजार बच्चों का सुविधा शुल्क अटका

Tue, 24 Nov 2026 02:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Schools withhold details, facility fees for 3000 children remain stuck
लखनऊ। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में दाखिला पाने वाले करीब तीन हजार बच्चों का पांच-पांच हजार रुपये का सुविधा शुल्क इस सत्र में अटक सकता है। निजी स्कूलों ने फीस प्रतिपूर्ति के लिए बैंक खाते समेत जरूरी वित्तीय विवरण तो शिक्षा विभाग को उपलब्ध करा दिए लेकिन जिन बच्चों के नाम पर धनराशि मिलनी है, उनका ब्योरा नहीं भेजा। इससे भुगतान की प्रक्रिया अधर में है।
विज्ञापन

आरटीई के तहत निजी स्कूलों में दाखिला पाने वाले पात्र बच्चों को शासन के प्रावधानों के अनुसार सुविधा शुल्क दिया जाता है। इसके लिए स्कूलों को विद्यार्थियों का विवरण शिक्षा विभाग को देना होता है। विभाग इसी आधार पर पात्र बच्चों की संख्या और भुगतान की प्रक्रिया तय करता है।
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि शिक्षा विभाग स्कूलों को तीन बार रिमाइंडर भेज चुका है लेकिन अब तक पूरा ब्योरा नहीं मिला। ऐसे में करीब तीन हजार बच्चे आर्थिक सहायता का इंतजार कर रहे हैं। स्कूलों ने जल्द जानकारी उपलब्ध नहीं कराई तो इस सत्र में भुगतान में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब तक स्कूल प्रबंधक बच्चों का ब्योरा नहीं भेजेंगे, तब तक उनकी फीस प्रतिपूर्ति का भुगतान नहीं किया जाएगा। -विपिन कुमार, बीएसए, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed