{"_id":"5e0f26f08ebc3e87ed6705ff","slug":"schools-will-remain-closed-till-4-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर के कारण चार जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर के कारण चार जनवरी को बंद रहेंगे सभी स्कूल, आदेश जारी
Fri, 03 Jan 2020 06:00 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 03 Jan 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शीतलहर व भीषण ठंड को देखते हुए चार जनवरी को प्री प्राइमरी से कक्षा 12 तक सभी स्कूलों में अवकाश रहेगा। इसे लेकर जिलाधिकारी लखनऊ ने आदेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन
इस आदेश के तहत जिले के सभी राजकीय/परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त एवं स्ववित्तपोषित मान्यता प्राप्त समस्त बोर्ड के स्कूल बंद रहेंगे। आदेश का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
दरअसल, प्रदेश में भीषण ठंड का कहर जारी है। हालांकि, नव वर्ष के पहले व दूसरे दिन बुधवार व बृहस्पतिवार को दोपहर को धूप निकलने से लोगों को राहत जरूर मिली पर रात का तापमान कई स्थानों पर तो जमाव बिंदु के करीब पहुंच गया। जिसे देखते हुए प्रशासन ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। वहीं, शुक्रवार को मौसम ने कई बार मिजाज बदला। सुबह सात से बजे से हुई बारिश से शहर तरबतर हो गया तो दोपहर निकली धूप ने लोगों को राहत दी। हालांकि, शाम होते होते फिर ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते मौसमी उठापठक शनिवार केबाद से सुस्त पड़ने लगेगी, लेकिन 7-8 जनवरी के आसपास एक और मौसमी बदलाव दस्तक दे सकता है। इसके पहले मौसम ने बृहस्पतिवार रात को गरज-चमक के साथ करवट ली। हवाओं संग आसमान पर छाए बादलों ने लखनऊ में यहां-वहां गरजते हुए लोगों को धीमी-तेज बौछारों से भिगोया।
कानपुर रोड, शहीद पथ, कैंट, समेत ट्रांसगोमती केइलाकों में गरज-चमक के साथ पड़ी बौछारों ने रात के सिहरन बढ़ाई। इससे पहले बृहस्पतिवार की शुरुआत भले ही हल्के कोहरे के साथ हुई हो, लेकिन दोपहर से धूप ने बीते कई दिनों की गलन भरी ठंड से राहत दी।
धूप चटख खिली तो छतों से लेकर पार्कों में बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के साथ लोग पहुंचे। धूप का असर रहा कि अधिकतम तापमान कई दिनों बाद सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंचा। यह 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जबकि न्यूनतम पारा सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक 8.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। न्यूनतम पारा बीते तीन दिन में लगभग 8 डिग्री तक चढ़ा तो अधिकतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया।