फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Schools will remain closed till 4 April in Uttar Pradesh.

यूपी में कक्षा आठ तक के स्कूल रविवार तक बंद रहेंगे, लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण लिया गया निर्णय

Tue, 30 Mar 2021 09:19 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 30 Mar 2021 09:19 PM IST
विज्ञापन
Schools will remain closed till 4 April in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

यूपी में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कक्षा आठ तक के स्कूलों को रविवार (4 अप्रैल) तक बंद रखने का निर्णय लिया है। मंगलवार को प्रदेश सरकार ने ये आदेश जारी कर दिया।

विज्ञापन


मुख्य सचिव आर के तिवारी ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को बंद रखने का निर्देश दिया गया है। हालांकि, माध्यमिक एवं उच्च शिक्षा के संस्थान खुले रहेंगे पर लोगों को कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा।
विज्ञापन


दरअसल, प्रदेश में कोरोना संक्रमण तेज होता जा रहा है। बीते 10 दिन में एक्टिव केस 4 गुना बढ़कर 9195 हो गए हैं। 20 मार्च को प्रदेश में 2774 सक्रिय केस थे। दो दिन में 2286 नए मरीज मिले हैं, जबकि 15 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को 1368 नए केस मिले थे, जबकि पांच की मौत हो गई थी। वहीं, मंगलवार को 918 नए मरीज मिले, जबकि 10 मरीजों की मौत हो गई। 11 जनवरी के बाद यह पहला मौका है जब एक दिन में मौतों का आंकड़ा दहाई में पहुंचा।

संक्रमण की दर मंगलवार को 1.42 फीसदी पहुंच गई। 10 दिन पहले 0.32 फीसदी था। मंगलवार को हुई मौतों में 4 लखनऊ में, 2 कानपुर नगर में और मेरठ, मुजफ्फरनगर, उन्नाव व औरैया में एक-एक की मौत हुई।

लखनऊ में सर्वाधिक 446 केस

11 जिले ऐसे रहे, जहां एक भी मरीज नहीं मिला। 27 जिलों में 10 से कम मरीज मिले। लखनऊ में सर्वाधिक 446 मरीज संक्रमित मिले। गाजियाबाद में 39, प्रयागराज में 36, कानपुर नगर में 35, वाराणसी में 28, गोरखपुर में 23 मरीज मिले।

अब तक जांच-- 3 करोड़ 47 लाख 30 हजार
संक्रमित -- 6,15,996
ठीक हुए... 5.98 लाख
मौत... 8800
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed