फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Schools will open from tomorrow in Uttar Pradesh.

स्कूलों की तैयारी: चार महीने बाद कल से खुलेंगे स्कूल, कहीं एक तो कहीं दो शिफ्ट में चलेंगी कक्षाएं

Sun, 15 Aug 2021 03:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 15 Aug 2021 03:11 PM IST
सार

अभिभावकों के साथ स्टाफ को भी दिशानिर्देश जारी कर दिए गए हैं। शासन की ओर से तय समयसारिणी में कॉलेज अपने टाइम टेबल व समय अनुसार कक्षाएं लगाएंगे। ऐसे में कोई एक तो कोई दो शिफ्ट में स्कूल खोलेगा।

विज्ञापन
Schools will open from tomorrow in Uttar Pradesh.
- फोटो : istock

विस्तार

चार महीने बाद ऑफलाइन पढ़ाई शुरू करने के लिए स्कूल एक बार फिर तैयार हैं। स्कूलों ने एसओपी के तहत अपनी तैयारियां पूरी कर लेने का दावा किया है। इसके साथ ही कक्षाओं और परिसर का सैनिटाइजेशन शुरू कर दिया है। छात्रों को खड़े होने व बैठने के लिए चिह्न बना लिए हैं। अभिभावकों के साथ स्टाफ को भी दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं। शासन की ओर से तय समयसारिणी में कॉलेज अपने टाइम टेबल व समय अनुसार कक्षाएं लगाएंगे। ऐसे में कोई एक तो कोई दो शिफ्ट में स्कूल खोलेगा।

विज्ञापन


शासन ने 16 अगस्त से स्कूलों में शुरू होने वाली ऑफलाइन कक्षाओं के लिए दो शिफ्ट तय की हैं। इसमें कक्षा 09 से 12वीं तक के छात्र आधी क्षमता में सुबह 8 से 12 और दोपहर 12:30 से 4:30 बजे तक आएंगे। हालांकि ,स्कूल अपने संसाधन व छात्र संख्या के अनुसार अलग-अलग समय पर कक्षाएं चलाएंगे। अवध कॉलेजिएट के प्रबंधक सर्वजीत सिंह ने बताया कि अभी वे एक ही शिफ्ट में छात्र बुला रहे हैं। छात्र संख्या बढ़ने पर दो शिफ्ट में कक्षा चलाएंगे। हालांकि, पारा वाली शाखा में दो शिफ्ट में स्कूल खुलेगा।
विज्ञापन


पायनियर मांटेसरी स्कूल की प्रिंसिपल शर्मिला सिंह ने बताया कि वे अभी 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए ही ऑफलाइन क्लास लगाएंगी। कक्षा नौ और 11 की ऑनलाइन कक्षाएं चलती रहेंगी। बाद में इनकी भी ऑफलाइन क्लास शुरू की जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन स्कूलों में ऐसे चलेंगी कक्षाएं

वरदान इंटरनेशनल एकेडमी की प्रिंसिपल ऋचा खन्ना ने बताया कि छात्र संख्या कम होने से एक ही पाली में ऑफलाइन कक्षाएं चलाएंगे। केंद्रीय विद्यालयों में दो शिफ्ट होने से यहां भी समय में फेरबदल किया गया है। केवी गोमतीनगर के प्रिंसिपल डॉ. सीबीपी वर्मा ने बताया कि पांच घंटे की कक्षाएं चलेंगी। सीएमएस के संस्थापक डॉ. जगदीश गांधी ने बताया कि दोनों शिफ्टों में कक्षाएं चलेंगी। इसके लिए परिसर को सैनिटाइज कर लिया गया है। साथ ही छह-छह फीट की दूरी पर गोले बनाए गए हैं।
छात्रों को गेट पर सैनिटाइज कर मास्क भी दिए जाएंगे। रोजाना कक्षाओं को सैनिटाइज किया जाएगा। परिसर में कोविड के नियमों का पालन करने के लिए जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं।

उधर, लखनऊ पब्लिक स्कूल्स एंड कॉलेजेज में प्रबंधक एसपी सिंह ने सभी निदेशक व प्रिंसिपल की बैठक ली। उन्होंने बताया कि शासन के निर्धारित समय के अनुसार स्कूल चलेगा। रोजाना सैनिटाइजेशन किया जाएगा। इसके अलावा हैंड सैनिटाइजर, थर्मल स्कैनिंग, पल्स ऑक्सीमीटर आदि की व्यवस्था कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed