फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Schools are closed because of traffic in this district in Uttar Pradesh.

UP News: यूपी के इस जिले में जाम के कारण प्री-प्राइमरी से 12 तक के स्कूल 14 तक बंद, आदेश जारी

Mon, 10 Feb 2025 09:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या
अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या Published by: ishwar ashish Updated Mon, 10 Feb 2025 09:12 PM IST
सार

महाकुंभ के कारण प्रदेश के कई जिलों में दर्शन-पूजन के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों को बंद करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
Schools are closed because of traffic in this district in Uttar Pradesh.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

माघ पूर्णिमा के कारण अयोध्या धाम में अत्यधिक भीड़ आने की संभावना को देखते हुए जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने प्री-प्राइमरी से 12 तक के सभी स्कूलों को 11 से 14 फरवरी बंद करने का आदेश दिया है। 

विज्ञापन


नगर निगम अयोध्या के अयोध्या धाम परिक्षेत्र के सभी शासकीय और अशासकीय सहायता प्राप्त तथा निजी मान्यता प्राप्त स्कूलों पर यह आदेश लागू होगा। इस दौरान किसी भी प्रकार का शिक्षण कार्य नहीं होगा लेकिन सभी प्रशासनिक कार्य पहले की तरह होते रहेंगे। इस अवधि में बोर्ड परीक्षा की प्रयोगात्मक परीक्षाएं पहले से जारी समय के अनुसार ही संपन्न कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि उक्त आदेश का पालन कड़ाई से कराया जाए।
विज्ञापन


महाकुंभ के कारण जिले में उमड़ रही भारी भीड़
प्रयागराज महाकुंभ स्नान के बाद जिले में श्रद्धालुओं का रेला लगातार उमड़ रहा है। इसकी वजह से शहर नहीं, ग्रामीण क्षेत्रों तक भी चहुंओर जाम ही जाम है। वाहनों को रायबरेली व सुल्तानपुर हाईवे से भी मोड़ा जा रहा है, जिसकी वजह से ग्रामीण क्षेत्रों में भी व्यवस्थाएं बेपटरी हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रयागराज से महाकुंभ स्नान के बाद श्रद्धालु रामलला का दर्शन-पूजन करने के लिए अयोध्या धाम पहुंच रहे हैं। विभिन्न मार्गों से उन्हें डायवर्ट किया जा रहा है। मुख्य मार्गों से रास्ता न मिलने पर वह ग्रामीण क्षेत्रों के रास्ते की ओर रुख कर रहे हैं, जहां भी जाम की स्थिति बन रही है। तारुन से रसूलाबाद रोड होकर आ रहे वाहनों से दर्शननगर के सूर्यकुंड ओवरब्रिज व आसपास के इलाकों में शनिवार से कई बार जाम लग चुका है। ग्राम प्रधान रक्षाराम यादव ने बताया कि शनिवार की देर रात तक लंबा जाम लगा रहा, जिसकी वजह से स्थानीय लोगों का निकलना दूभर हो रहा है।


वहीं शहर के मोहबरा चौराहा, देवकाली ओवरब्रिज, नाका हाईवे, उदया चौराहा, उदया ओवरब्रिज समेत अन्य इलाकों में भी दिन भर लोग जाम से जूझते रहे। इससे श्रद्धालुओं समेत स्थानीय लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed