फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP School College Closed News: Schools And Colleges Will Remain Closed Till 23 January Due to Covid Situation

UP School College News: प्रदेश के सभी स्कूल-कॉलेज 23 जनवरी तक बंद रहेंगे, तेजी से बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण

Sun, 16 Jan 2022 01:34 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 16 Jan 2022 01:34 PM IST
सार

यूपी में लगातार बढ़ रही कोरोना संक्रमितों की संख्या देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेजों को 23 जनवरी तक बंद रखने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
UP School College Closed News: Schools And Colleges Will Remain Closed Till 23 January Due to Covid Situation
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

यूपी में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए सभी स्कूल-कॉलेज 23 जनवरी तक बंद रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि शासन ने कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए छह से 15 जनवरी तक 12वीं तक के स्कूलों को बंद कर पढ़ाई ऑनलाइन शुरू करने के आदेश दिए थे। इस दौरान केवल वैक्सीनेशन के लिए छात्रों को बुलाने का आदेश था।
विज्ञापन


छह महीने बाद लखनऊ में कोरोना से दो मौतें
राजधानी लखनऊ में कोरोना जानलेवा भी हो गया है। तीसरी लहर के दौरान संक्रमण के सबसे ज्यादा 2769 केस शनिवार को मिले और छह महीने बाद दो मरीजों की मौत भी हुई। लखनऊ में इससे पहले चार जुलाई को कोरोना से कोई मौत हुई थी। इसके बाद से नए मामले लगातार मिल रहे थे, लेकिन कोई मौत नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वायरस से पहली मौत लखनऊ निवासी 82 वर्षीय महिला की हुई। वह गुर्दे की गंभीर बीमारी से पीड़ित थीं। आठ जनवरी को परिजन उन्हें लोहिया संस्थान लेकर आए, लेकिन वह भर्ती नहीं हो सकीं तो अपोलो हॉस्पिटल ले जाया गया। यहां डायलिसिस से पहले कोरोना जांच में पॉजिटिव आने पर नौ जनवरी को उन्हें  लोहिया संस्थान के कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. मिलिंद वर्धन ने बताया कि गुर्दे की बीमारी से पीड़ित होने से बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई।

दूसरी मौत लिवर की समस्या से पीड़ित गोंडा निवासी 37 वर्षीय महिला की हुई। केजीएमयू के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. डी हिमांशु के अनुसार महिला इलाज के दौरान कोरोना संक्रमित भी हो चुकी थी। इलाज के दौरान शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। महिला पिछले एक सप्ताह से यहां भर्ती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed