फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scholorship for ten lakh students.

सरकार ने मंजूर की 10 लाख छात्रों की छात्रवृत्ति

Tue, 23 Jun 2015 03:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Jun 2015 03:40 AM IST
विज्ञापन
scholorship for ten lakh students.

अन्य पिछड़ा वर्ग के 10.42 लाख विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति और शुल्क की भरपाई के लिए सोमवार को पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशक ने आदेश जारी कर दिया। भुगतान के लिए ट्रेजरी बिल भी तैयार कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


विभाग का कहना है कि इसी हफ्ते छात्रों के खातों में राशि पहुंच जाएगी। मुख्यमंत्री की अनुमति मिलने के 16 दिन बाद भुगतान की अंतिम अनुमति जारी हो सकी है।

सत्र 2014-15 के छात्रों को 31 मार्च तक भुगतान हो जाना चाहिए था, लेकिन खाता संबंधी गड़बड़ियों के चलते पब्लिक फाइनेंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) ने इसकी अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन


नए वित्तीय वर्ष में भुगतान के लिए नए सिरे से मुख्यमंत्री की अनुमति की जरूरत पड़ी। मुख्यमंत्री कार्यालय से यह अनुमति छह जून को ही जारी हो गई थी, लेकिन शासन के वित्त विभाग से ‘वित्त आलेख’ जारी न हो पाने के चलते फाइल आगे नहीं बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में छात्रों के खाते में राशि पहुंचनी शुरू होगी

scholorship for ten lakh students.

सोमवार को लंबी छुट्टी से लौटे प्रमुख सचिव (वित्त) सुनील कुमार ने इस मामले में वित्त विभाग के अधिकारियों से बातचीत की, तब जाकर कहीं ‘आलेख’ जारी हुआ।

पिछड़ा वर्ग कल्याण निदेशक रामकेवल ने भुगतान के लिए आदेश भी जारी कर दिया। रामकेवल ने बताया कि ट्रेजरी में बिल लगाने और वहां से टोकन मिलने में 1-2 दिन का समय लगता है। तीन दिन के भीतर छात्रों के खातों में राशि पहुंचनी शुरू हो जाएगी।

उन्होंने इसी हफ्ते सभी छात्रों को भुगतान हो जाने की उम्मीद भी जताई। यहां बता दें कि कई बार बैंकों के पास अधिक लोड होने की वजह से खातों में राशि भेजने में थोड़ी देर भी हो जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed