{"_id":"6506735aa088e5858202a0a3","slug":"scholarship-scam-ed-will-tighten-its-grip-on-161-colleges-2023-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रवृत्ति घोटाला: 161 कॉलेजों पर कसेगा ईडी का शिकंजा, क्रिकेटर से पूछताछ में सामने आया एक एनजीओ का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रवृत्ति घोटाला: 161 कॉलेजों पर कसेगा ईडी का शिकंजा, क्रिकेटर से पूछताछ में सामने आया एक एनजीओ का नाम
Sun, 17 Sep 2023 09:02 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 17 Sep 2023 09:02 AM IST
सार
दरअसल, छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी की ओर से गिरफ्तार किए गए अंतरराष्ट्रीय पैरा क्रिकेटर विक्रम नाग ने हाइजिया के अलावा कई अन्य कॉलेजों के नामों का खुलासा किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छात्रवृत्ति घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने प्रदेश के 161 कॉलेजों को चिह्नित किया है, जो हाइजिया ग्रुप की तरह अल्पसंख्यकों, एससी-एसटी व गरीबों को दी जाने वाली छात्रवृत्ति की रकम को हड़प रहे थे। इन कॉलेजों के नाम ईडी ने सार्वजनिक नहीं किए हैं। सूत्रों के मुताबिक इनमें कई बड़े शैक्षणिक संस्थान शामिल हैं, जो कई कॉलेजों का संचालन करते हैं। ईडी जल्द ही इन कॉलेजों के संचालकों को नोटिस जारी करने जा रहा है।
दरअसल, छात्रवृत्ति घोटाले में ईडी की ओर से गिरफ्तार किए गए अंतरराष्ट्रीय पैरा क्रिकेटर विक्रम नाग ने हाइजिया के अलावा कई अन्य कॉलेजों के नामों का खुलासा किया है, जिनको वह छात्रवृत्ति हड़पने के लिए दिव्यांग छात्र-छात्राओं के दस्तावेज मुहैया कराता था। पड़ताल में कुल 161 कॉलेजों द्वारा छात्रवृत्ति हड़पने के सुबूत मिले हैं। एक एनजीओ का नाम भी सामने आया है, जिसे एक दिव्यांग संचालित करता है।
इस एनजीओ के जरिये भी दिव्यांग विद्यार्थियों को एकत्र कर हाइजिया समेत अन्य कॉलेजों में भेजा जाता था। ईडी के अधिकारी एनजीओ के संचालक को नोटिस देकर तलब करने जा रहे हैं। घोटाले में जल्द ही अनुपूरक आरोप पत्र भी दाखिल करने की तैयारी है। इसमें विक्रम नाग समेत कई कॉलेज संचालकों की करतूतों का जिक्र होगा। वहीं दूसरी ओर हाइजिया ग्रुप के संचालक एवं छात्रवृत्ति घोटाले के मास्टरमाइंड लकी जाफरी पर ईडी दोबारा शिकंजा कसने जा रही है। ईडी ने लकी की गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत को समाप्त करने का अदालत से अनुरोध किया है।