{"_id":"6aff646c902f39a85707dfcf","slug":"scholarship-portal-to-reopen-for-biometric-verification-lucknow-news-c-13-1-lko1028-2016666-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए फिर खुलेगा छात्रवृत्ति पोर्टल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: बायोमीट्रिक सत्यापन के लिए फिर खुलेगा छात्रवृत्ति पोर्टल
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। छात्रवृत्ति के लिए बायोमीट्रिक सत्यापन नहीं करा पाने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों को राहत मिलने की उम्मीद है। विश्वविद्यालय प्रशासन के प्रयासों के बाद समाज कल्याण विभाग ने छात्रवृत्ति पोर्टल को दोबारा शुरू करने का आश्वासन दिया है। इससे बायोमीट्रिक अग्रसारण नहीं हो पाने के कारण छात्रवृत्ति प्रक्रिया से वंचित रह गए विद्यार्थियों को एक और मौका मिल सकता है।
लखनऊ विवि से मिली जानकारी के अनुसार, कुल 13070 छात्रों ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है जिसमें से 10843 ने ही आवेदन का प्रिंटआउट (हार्डकॉपी) विवि को उपलब्ध कराया है। इसमें से 8710 छात्रों का बायोमीट्रिक सत्यापन किया जा चुका है। 2133 छात्रों का सत्यापन नहीं हो सका है। ऐसे में समाज कल्याण विभाग की ओर से पोर्टल दोबारा खोले जाने का इंतजार किया जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि पोर्टल कब और कितने दिनों के लिए खोला जाएगा।
विवि की ओर से एक दिन में अधिकतम 500 से अधिक आवेदनों का सत्यापन मुश्किल है। कम से कम एक सप्ताह के लिए पोर्टल खोला जाए, तब जाकर सभी की बायोमीट्रिक हो सकेगी। इसके अलावा 2227 छात्र ऐसे हैं जिन्होंने अभी तक आवेदन का प्रिंटआउट नहीं जमा किया है। अगर विवि की ओर से इन छात्रों को भी मौका दिया जाएगा तो उसमें भी अतिरिक्त समय लग सकता है।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. भावना मिश्रा की ओर से जारी अपील में सत्र 2026-27 में अध्ययनरत ऐसे सभी छात्र-छात्राओं को इसकी जानकारी दी गई है, जिनका छात्रवृत्ति संबंधी पोर्टल पर बायोमीट्रिक अग्रसारण नहीं हो पाया है। विश्वविद्यालय प्रशासन पोर्टल दोबारा खुलवाने के लिए समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों के लगातार संपर्क में है। विभागीय अधिकारियों ने पोर्टल पुनः शुरू करने का आश्वासन दिया है। विद्यार्थियों से अपील की है कि वे अपनी अकादमिक और शैक्षिक गतिविधियां नियमित रूप से जारी रखें।