फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   scam money being paid in emi in uttar pradesh

पहले करोड़ों का 'गबन', अब दे रहे EMI

Sat, 07 Dec 2013 01:51 AM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
नरेश शर्मा/लखनऊ Updated Sat, 07 Dec 2013 01:51 AM IST
विज्ञापन
scam money being paid in emi in uttar pradesh

यूपी में परिवहन निगम अधिकारियों की सरपरस्ती में सिंडीकेट ने वॉल्वो के ऑनलाइन टिकट बेचकर चार करोड़ रुपये से अधिक की रकम गबन कर ली।

विज्ञापन


टिकट बेचने वाली संस्था ने ये रकम परिवहन निगम के खाते में जमा ही नहीं की।

निगम ने जिन क्षेत्रीय अफसरों को इसकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी थी, वो भी आंखें मूंदकर बैठे रहे।

जब मामले का खुलासा हुआ तो प्रबंधन ने गबन करने वाली संस्था व लापरवाहों पर कार्रवाई करने के बजाय गबन की गई रकम किस्त में वसूलने का रास्ता निकाल लिया।

हजम किए चार करोड़ रुपये

सूत्रों के अनुसार ऑनलाइन सीट बुक करने वाली संस्था से रोजाना राजस्व की रकम परिवहन निगम के खाते में जमा कराने की जिम्मेदारी एक क्षेत्रीय प्रबंधक को सौंपी गई थी। लेकिन इस क्षेत्रीय प्रबंधक के एक करीबी सेवानिवृत्त अधिकारी और उसके साथियों ने वॉल्वो की सीट बुकिंग के 4.38 करोड़ रुपये हजम कर लिए।

इनके खिलाफ कार्रवाई की फाइल चली तो वित्त इकाई में सेवानिवृत्त अधिकारी के जूनियर रहे अधिकारियों ने प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम तक को गुमराह करने की कोशिश की।
विज्ञापन


अधिकारियों ने संस्था व लापरवाहों पर पुलिस में धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कराने के लिए विधिक राय की पेशकश की।

अब किस्तों में चुका रहे रकम

सबसे आश्चर्य की बात तो यह रही कि निगम के वित्त नियंत्रक तक ने अब तक करोड़ों रुपये की वसूली के लिए कोई कदम नहीं उठाया। अब वित्त इकाई के अधिकारी संस्था व क्षेत्रीय प्रबंधक को बचाने के लिए आरोपियों से गबन की गई रकम किस्तों में जमा करा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान प्रबंधक (संचालन) राजेश वर्मा ने बताया कि गबन की गई रकम में अब तक कितने रुपये जमा हुए इसका विवरण जांच के बाद ही पता लग सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed