{"_id":"66a1f1c4ff689a13f90360f0","slug":"sc-st-commission-asks-the-report-over-misbehave-with-a-student-2024-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: अनूसूचित जाति के छात्र से फीस के लिए अभद्रता, एससी-एसटी आयोग नाराज, तलब की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: अनूसूचित जाति के छात्र से फीस के लिए अभद्रता, एससी-एसटी आयोग नाराज, तलब की रिपोर्ट
Thu, 25 Jul 2024 12:03 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:03 PM IST
सार
बीएड कर रहे अनुसूचित जाति के छात्र से फीस के लिए अभद्रता करने के मामले को एससी-एसटी आयोग ने गंभीरता से लिया है। मामले में रिपोर्ट तलब की गई है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ- गाजियाबाद के ज्ञानस्थली विद्यापीठ के प्रबंधक द्वारा छात्र से जातिसूचक शब्दों के साथ गाली गलौज करने के मामले को अनुसूचित जाति/जनजानति आयोग ने गंभीरता से लिया है। आयोग के अध्यक्ष एवं गाजियाबाद के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से बात कर प्रकरण की जानकारी ली और एक सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के मंदिर में भेदभाव पूर्ण बर्ताव करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
कॉलेज के चेयरमैन हरिओम शर्मा पर आरोप लगा है कि उन्होंने बीएड कर रहे अनुसूचित जाति के छात्र से फीस के लिए अभद्रता की। इसका एक ऑडियो वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले में प्रबंधक हरिओम शर्मा के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अगस्त में होगी यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा, यहां से नोट कर लें पूरा शेड्यूल
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - हाथरस कांड का प्रभाव: बड़े आयोजनों में भीड़ प्रबंधन और पुलिस की तैनाती की एसओपी जारी, डीजीपी ने दिए निर्देश
समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने कहा है कि छात्र की हर संभव मदद की जाएगी। सरकार हर युवा को गुणवत्तापरक शिक्षा देने के लिए कटिबद्ध है। ऐसे में किसी शिक्षण संस्थान द्वारा इस तरह की हरकत करना निंदनीय है। इसकी जांच कराई जा रही है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।