फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sc orders quick FIR on gayatri prajapati

सुप्रीम कोर्ट ने दिया अमेठी से चुनाव लड़ रहे गायत्री प्रजापति पर FIR का आदेश

Tue, 21 Feb 2017 05:58 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 21 Feb 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
sc orders quick FIR on gayatri prajapati
गायत्री प्रसाद प्रजापति - फोटो : amar ujala
यूपी में तीसरे चरण के चुनाव के ठीक दो दिन पहले सुप्रीम कोर्ट ने समाजवादी पार्टी को तगड़ा झटका दिया है। अख‌िलेश कैब‌िनेट के मंत्री और अमेठी से सपा प्रत्याशी गायत्री प्रजापत‌ि पर सुप्रीम कोर्ट ने मह‌िला से बलात्कार के मामले में एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। 
विज्ञापन


गायत्री पर एक महिला के गैंगरेप और उसकी बेटी के यौन शोषण का आरोप है। हाईकोर्ट ने यूपी पुलिस को तत्काल कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।

बता दें क‌ि गायत्री पर खनन घोटाले से लेकर आय से अधिक संपत्त‌ि तक भ्रष्टाचार के आरोप हैं। बता दें क‌ि गायत्री पर आरोपों के चलते सीबीआई का श‌िकंजा करने के अंदेशे से अख‌िलेश ने उन्हें बर्खास्त कर द‌िया था ले‌क‌िन गायत्री की मुलायम से करीबी होने के चलते उन्हें फैसला वापस लेना पड़ा था। 
विज्ञापन


आगे देखें क्या था मामला...

देखें क्या था मामला

sc orders quick FIR on gayatri prajapati
गायत्री प्रजापति - फोटो : amar ujala
सपा संस्थापक मुलायम स‌िंह यादव के करीबी माने जाने वाले गायत्री प्रजापत‌ि पर पांच महीने पहले एक महिला ने रेप का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला के मुताबिक तीन साल उसकी गायत्री प्रजापत‌ि से मुलाकात हुई थी।

तभी मंत्री ने चाय में नशे की दवा मिलाकर उसे बेहोश कर दिया था। महिला ने आरोप लगाया क‌ि नशे की हालत में उसके साथ रेप किया गया और उसकी वीडियो क्लिप भी बनाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed