फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   SBI will extend digital banking facilities to every citizen.

Lucknow News: डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं जन-जन तक पहुंचाएगा एसबीआई

Sat, 30 May 2026 02:41 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
SBI will extend digital banking facilities to every citizen.
एसबीआई के नवनिर्मित प्रशासनिक कार्यालय के उद्घाटन के दौरान मौजूद एसबीआई के एमडी अश्विनी कुमार त
लखनऊ। डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं को हर आदमी तक पहुंचाने के लिए एसबीआई ग्राहक प्रथम नीति अपनाएगा। अभी तक कुल 10 करोड़ ग्राहकों के मुकाबले एसबीआई आने वाले वर्षों में योनो 2.0 के तहत 20 करोड़ ग्राहकों तक पहुंचने का लक्ष्य तैयार कर रहा है। एसबीआई के एमडी अश्विनी कुमार तिवारी ने यह घोषणाएं बुधवार को बैंक के प्रशासनिक कार्यालय लखनऊ (पूर्व) के नवनिर्मित भवन के लोकार्पण के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि ग्राहक प्रथम नीति के तहत अत्याधुनिक सेवाओं से युक्त योनो 2.0 एप के माध्यम से ग्राहक पलभर में घर बैठे बैंकिंग उत्पाद एवं सेवाएं प्राप्त कर सकते हैं। इसके तहत कुल 5 क्षेत्रीय कार्यालय, व्यावसायिक शाखाएं, आरएसीपीसी गोमती नगर सहित लखनऊ के पूर्वी इलाके के अलावा बाराबंकी, अयोध्या, गोंडा, बहराइच जिले व आसपास क्षेत्रों में कुल 179 शाखा एवं कार्यालय शामिल हैं। लखनऊ मंडल के मुख्य महाप्रबंधक दीपेश राज, महाप्रबंधक नेटवर्क- प्रथम विमल किशोर, महाप्रबंधक नेटवर्क द्वितीय राजीव कुमार, महाप्रबंधक नेटवर्क-तृतीय कौशलेंद्र कुमार, उप महाप्रबंधक एवं सीसीओ संजय अम्बस्था के अलावा नए मॉड्यूल के उप महाप्रबंधक राघवेंद्र कुमार आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed