{"_id":"7b5637ddfcdae15d39ce23502ae58375","slug":"sbi-launched-new-scheme","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसबीआई की नई स्कीम, छूट के साथ चुकाएं बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसबीआई की नई स्कीम, छूट के साथ चुकाएं बकाया
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 13 Nov 2013 10:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसबीआई अपने बकाएदारों के लिए भुगतान की एक मुश्त समाधान योजना लेकर आई है।
विज्ञापन
बैंक के अधिकारियों के मुताबिक जिन बकाएदारों केखाते 31 मार्च 2012 से पहले निष्क्रिय (एनपीए) घोषित हो चुके हैं, उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा।
इस योजना में वह बकाएदार शामिल हो सकते हैं, जिनकी 30 सितंबर को बकाया राशि एक लाख रुपए या उससे कम है।
इसे तीन श्रेणियों में बांटकर 20-50 प्रतिशत की छूट दी जाएगी। इच्छुक बकाएदार संबंधित शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
योजना केअंतर्गत आवेदन करने वाले बकाएदारों के मामलों का निस्तारण 23 नवंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाएगा।
यह योजना राष्ट्रीय लोक अदालत के साथ ही खत्म हो जाएगी। योजना की जानकारी बैंक की सभी शाखाओं पर उपलब्ध है।