फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sb nimse service duration extended by governor ram naik

राज्यपाल ने बढ़ाया लखनऊ यूनिवर्सिटी के वीसी एसबी निमसे का कार्यकाल

Tue, 10 May 2016 08:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 10 May 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
sb nimse service duration extended by governor ram naik
प्रो. एसबी न‌िमसे - फोटो : amar ujala

लखनऊ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एसबी निमसे को राजभवन से छह महीने का सेवा विस्तार मिल गया है। 12 मई को उनका कार्यकाल समाप्त हो रहा था।

विज्ञापन


मंगलवार को प्रदेश के राज्यपाल एवं कुलाधिपति राम नाईक ने लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसबी निमसे का कार्यकाल बढ़ा दिया है। 

प्रो. निमसे अगले छह महीने या नियमित कुलपति की नियुक्ति अथवा अग्रिम आदेशों, जो भी पहले हों, तक लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति बने रहेंगे। 

प्रमुख सचिव राज्यपाल जूथिका पाटणकर ने बताया कि कुछ वजहों से लखनऊ विश्वविद्यालय का नियमित कुलपति नियुक्त होने में कुछ समय लगने की संभावना है। इस वजह से कुलपति प्रो. निमसे का कार्यकाल बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed