{"_id":"699a192ea8e7f35ea20eb810","slug":"saying-i-am-hospitalized-he-passed-rs-38984-lucknow-news-c-13-lko1096-1615976-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: अस्पताल में भर्ती हूं, कहकर पार कर दिए 38,984 रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: अस्पताल में भर्ती हूं, कहकर पार कर दिए 38,984 रुपये
Sun, 22 Feb 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Sun, 22 Feb 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। पति का करीबी बताकर मदद के नाम पर जालसाज ने शिक्षिका के खाते से नौ मिनट में 38,984 रुपये निकाल लिए। शिक्षिका ने पीजीआई थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
पीजीआई क्षेत्र के पाठकपुरम कॉलोनी निवासी शिक्षिका प्रथा श्रीवास्तव के अनुसार बुधवार को वह मोहनलालगंज के धर्मखेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय में ड्यूटी पर थीं। इसी दौरान एक अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम अशोक बताते हुए कहा कि उनके पति डीके सिंह ने 12 हजार रुपये उनके यूपीआई पर भेजने के लिए कहा है। पति का परिचित बताने और जल्दबाजी दिखाने पर शिक्षिका उसके झांसे में आ गईं। कुछ ही देर बाद जालसाज ने दोबारा फोन कर कहा कि गलती से अधिक रकम ट्रांसफर हो गई है और वह अस्पताल में भर्ती हैं। इसलिए अतिरिक्त रुपये तुरंत वापस कर दें। सहानुभूति और भरोसे का फायदा उठाकर उसने कई बार में कुल 38,984 रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। शक होने पर शिक्षिका ने पति से बात की, तब सच्चाई सामने आई। कोतवाल धीरेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।