{"_id":"68652078b38c12fb2605f83e","slug":"sawan-start-from-july-11-this-time-there-coincidence-gajanan-sankashti-chaturthi-know-method-worship-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2025:11 जुलाई से शुरू होगा सावन, पड़ेंगे चार सोमवार... इस बार गजानन संकष्टी चतुर्थी का संयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawan 2025:11 जुलाई से शुरू होगा सावन, पड़ेंगे चार सोमवार... इस बार गजानन संकष्टी चतुर्थी का संयोग
Wed, 02 Jul 2025 06:45 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 02 Jul 2025 06:45 PM IST
सार
इस वर्ष सावन की शुरुआत 11 जुलाई से होगी और 9 अगस्त को समाप्त होगा। पहले सोमवार 14 जुलाई को गजानन संकष्टी चतुर्थी और आयुष्मान योग का विशेष संयोग बन रहा है।
विज्ञापन
सावन 2025
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सावन के पहले सोमवार पर इस बार गजानन संकष्टी चतुर्थी का संयोग बन रहा है। इसके साथ ही आयुष्मान योग भी है। सावन माह की शुरुआत 11 जुलाई से हो रही है और समापन नौ अगस्त को होगा। इस बार सावन के महीने में चार सोमवार पड़ेंगे। पहला सोमवार 14 जुलाई को, दूसरा 21 जुलाई, तीसरा 28 और चौथा चार अगस्त को पड़ेगा।
विज्ञापन
शहर के ज्योतिषाचार्यों ने बताया कि सावन में जल, दूध, दही, शहद, घी, चीनी, जनेऊ, चन्दन, बेलपत्र, भांग-धतूरा आदि से पूजन कर कर्पूर से आरती करने का विधान है। सावन में भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करने का विशेष महत्व होता है।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- UP: हाईकोर्ट पहुंचा सरकारी स्कूलों के विलय का मामला, फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई 3 जुलाई को
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Weather in UP: मौसम में बड़े बदलाव के संकेत... कुछ दिन ब्रेक लेगा मानसून, परेशान करेगी गर्मी और उमस
शिव मंत्र के साथ रूद्रसुक्त, लघु रूद्री, महारुद्री का पाठ करने से भगवान शिव शीघ्र प्रसन्न होते हैं। शिव पूजा से सभी ग्रहों के दोष का भी निवारण होता है। कुंडली में चंद्र के मंत्र जाप से चंद्रमा ग्रह की शांति होती है। महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से ग्रह पीड़ा की शांति के साथ समस्त रोग व कष्ट दूर होते हैं।