फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   save our elders app launched by dgp sutapa sanyal

मुश्किल हालात में पड़े बुजुर्गो की मदद करेगा ये मोबाइल एप

Wed, 15 Jun 2016 01:59 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Wed, 15 Jun 2016 01:59 PM IST
विज्ञापन
save our elders app launched by dgp sutapa sanyal
डीजीपी सुतापा सान्याल - फोटो : amar ujala

घरवालों के दुर्व्यवहार या फिर कोई और मुश्किल हालात में पड़े बुजुर्गों को अब तत्काल मदद के लिए एक मोबाइल एप तैयार है। ‘सेव अवर एल्डर्स’ (एसओए) नाम का यह एप वरिष्ठ नागरिकों के लिए काम करने वाले संगठन हैल्पेज इंडिया की ओर से तैयार किया गया है। 

विज्ञापन


जयशंकर प्रसाद सभागार मंगलवार में आयोजित कार्यक्रम में महिला सम्मान प्रकोष्ठ की डीजीपी सुतापा सान्याल इस एप को जारी किया। डीजीपी सुतापा सान्याल ने अपने पास आने वाली शिकायतों के आधार पर जानकारी दी।
विज्ञापन


राजधानी के घरों में दुर्व्यवहार झेल रहे बुजुर्गों की दुखभरी कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि वे घर में घुटते रहते हैं, लेकिन उन्होंने इससे बचने का कोई रास्ता नहीं नजर आता। उन्होंने कहा कि इस एप से उन्हें राहत मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा भी कर सकते हैं इनका उपयोग

save our elders app launched by dgp sutapa sanyal
डीजीपी सुतापा सान्याल - फोटो : amar ujala

इस मोबाइल एप के जरिये बुजुर्ग किसी मुश्किल में होने, एक्सीडेंट होने या किसी के द्वारा परेशान किए जाने पर अपने स्मार्ट फोन से मदद मंगवा सकते हैं। 

वे फोन पर कॉल सेंटर से जुड़ सकते हैं। वहीं दूसरी उपयोगिता वृद्ध जनों के लिए उपयोगी जानकारियां हैं। उन्हें हेल्थ केयर, वित्तीय प्लानिंग, वसीयत तैयार करने, स्वस्थ्य रहने के लिए उपयोगी एक्सरसाइज की जानकारी इसी एप से मिलेगी। 

इसकी एक और उपयोगिता है। इस एप की मदद से जीपीएस के जरिए उन स्टोरों की भी जानकारी मिलेगी, जहां उनके लिए विशेष स्कीम या डिस्काउंट दिए जा रहे हैं। इनका उपयोग वरिष्ठ नागरिक ही नहीं, युवा भी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed