फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   satyadev pachori was sitting during welcome of president ramnath kovind.

राष्ट्रपति का स्वागत होता रहा और अपनी कुर्सी से हिले तक नहीं कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी

Fri, 10 Aug 2018 08:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 10 Aug 2018 08:01 PM IST
विज्ञापन
 satyadev pachori was sitting during welcome of president ramnath kovind.
स्वागत का एक दृश्य जिसमें सत्यदेव पचौरी बैठे हुए हैं। - फोटो : amar ujala

लखनऊ में आयोजित एक जिला एक उत्पाद समिट की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिसमें कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वागत के दौरान अपनी सीट पर बैठे हुए हैं। जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व राज्यपाल राम नाईक खड़े हैं।

विज्ञापन


दरअसल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट समिट का शुक्रवार को उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद जिस समय राष्ट्रपति कोविंद को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक चिन्ह देने के बाद शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया उस दौरान कैबिनेट मंत्री अपनी कुर्सी से खड़े नहीं हुए बल्कि आराम से बैठे रहे और पानी पीते रहे। जबकि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व राज्यपाल राम नाईक ने राष्ट्रपति को पूरा सम्मान दिया। सत्यदेव पचौरी इस दौरान इस तस्वीर को कई बार ट्वीट किया गया।
विज्ञापन


सत्यदेव पचौरी यूपी के खादी ग्रामोद्योग व लधु उद्योग मंत्री हैं और वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट उनके मंत्रालय से ही जुड़ा हुआ है। हालांकि, उन्होंने समिट की तैयारियों पर काफी मेहनत की और अंतिम समय तक तैयारियों का जायजा लेते रहे। अपनी इस हरकत से वो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा एमएलसी सुनील सिंह यादव ने तो मंत्री की इस हरकत को दलित उपेक्षा से जोड़ दिया और ट्वीट किया, 'भाजपा की मनुवादी मानसिकता की इंतहा देखिये। राष्ट्रपति का सम्मान हो रहा है औऱ पंडित सत्यदेव पचौरी अपने आसान से हिल तक नहीं रहे। देश के सर्वोच्च आसन पर विराजमान व्यक्ति के सम्मान में आप इसलिये खड़े नहीं होंगे क्योंकि वो दलित समाज से हैं? भाजपा के दलित प्रेम को बयाँ करती एक तस्वीर!'



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed