फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Satya Super Doctors won the first match in T20 cricket

Lucknow News: टी-20 क्रिकेट में सत्या सुपर डॉक्टर्स ने जीता पहला मैच

Thu, 08 Jun 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 08 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Satya Super Doctors won the first match in T20 cricket
रायबरेली। मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में बुधवार की रात रायबरेली टी-20 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ, जिसमें छह टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहला मैच सत्या सुपर डॉक्टर्स और रायबरेली थंडर्स के मध्य खेला गया, जिसमें सत्या सुपर डॉक्टर्स की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

सत्या सुपर डाक्टर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए उज्ज्वल सिंह के 61 रन और प्रियांशु यादव के 45 रन की बदौलत निर्धारित 20 ओवर मेंं 175 रन बटोरे। जवाब में उतरी रायबरेली थंडर्स की टीम महज 14 ओवर में 68 रन पर सिमट गई। सत्या सुपर डॉक्टर्स की ओर से विपिन चंद्रा ने चार विकेट और मो. फरहान खान ने दो विकेट लिए। विपिन चंद्रा को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन

शारदा सिंह क्रिकेट एकेडमी की ओर से आयोजित टूर्नामेंट का शुभारंभ पीयूष प्रताप सिंह और आर्यांश प्रताप सिंह ने किया। आयोजक धनंजय सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट में सत्या सुपर डॉक्टर्स, निर्मल हॉस्पिटल-केसरिया ईगल, रायबरेली थंडर्स, मरीनर्स स्पोट्र्स क्लब, भारत फाइटर्स और मुशीर दबंग टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस मौके पर मो. अयाज, गौरव सिंह, मो. मुशीर, नदीम सिद्दीकी, सूर्यभान सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed