फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Satta Ka Sangram: Party leaders talk about development work in Amethi.

सत्ता का संग्राम: स्मृति और राहुल के बीच सिमटी चुनावी चर्चा, दावा- भाजपाई बोले- ये नई अमेठी है

Mon, 29 Apr 2024 06:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी Published by: ishwar ashish Updated Mon, 29 Apr 2024 06:17 PM IST
सार

अमेठी लोकसभा सीट पर भाजपा व कांग्रेस के नेताओं के अपने-अपने दावे हैं। भाजपा नेताओं का कहना है कि बीते 10 साल में नई अमेठी का निर्माण हुआ है। कांग्रेस बैकफुट पर है।

विज्ञापन
Satta Ka Sangram: Party leaders talk about development work in Amethi.
अमेठी में अपना पक्ष रखते भाजपा-कांग्रेस नेता। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अमेठी लोकसभा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की लड़ाई राहुल गांधी और स्मृति ईरानी के बीच सिमट गई है। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों के नेताओं के बीच इन दोनों नामों को लेकर ही चर्चा की जा रही है। भाजपा की तरफ से सोमवार को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने नामांकन दाखिल कर दिया है जबकि कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार की घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन


सोमवार को सत्ता का संग्राम अभियान के तहत अमर उजाला की टीम जिले में पहुंची तो दोनों दलों के नेताओं से चर्चा की और एक-दूसरे के दावों को जानने की कोशिश की।
विज्ञापन


जिले के भाजपा नेताओं का कहना है कि ये नई अमेठी है। यहां विकास हो रहा है। जिले की पहचान बदल रही है। जनता को विकास योजनाओं का लाभ मिल रहा है जबकि राहुल गांधी के सांसद रहने के दौरान जिले ने सिर्फ गरीबी और खराब सड़कें ही देखी है। अमेठी की जनता भाजपा के साथ है। यही कारण है कि कांग्रेस की हिम्मत नहीं हो रही है कि राहुल गांधी को यहां से उम्मीदवार घोषित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, कांग्रेस नेताओं का कहना है कि 2019 के चुनाव में स्मृति ईरानी ने 13 रुपये किलो चीनी देने का वादा किया था लेकिन वो वादा अभी तक पूरा नहीं हुआ है। चीनी का दाम 40 रुपये में है। अमेठी में बीते 10 साल से भाजपा की सांसद हैं। इस दौरान कांग्रेस की सरकार द्वारा जिले को दिए गए विकास के प्रोजेक्ट रोक दिए गए हैं। सड़कों की हालत खराब है।


अमेठी सीट पर प्रत्याशी घोषित करने में कांग्रेस की तरफ से हो रही देरी पर कांग्रेस नेता का कहना है कि अमेठी राहुल गांधी का परिवार है। यहां कोई देर नहीं हुई है। घर में घोषणा नहीं की जाती है। बताया जाता है। बता दें कि कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेठी लोकसभा सीट पर राहुल गांधी ही चुनाव लड़ेंगे। अमेठी लोकसभा सीट पर पांचवें चरण में 20 मई को मतदान होना है। नामांकन की अंतिम तारीख तीन मई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed