फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sarojininagar MLA Dr. Rajeshwar Singh honored 'Bagh Mitras' (Tiger Friends), forest personnel, guides, and the driver.

Lucknow News: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाघ मित्रों, वनकर्मियों, गाइड्स और चालक को किया सम्मानित

Sun, 13 Sep 2026 02:25 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Sarojininagar MLA Dr. Rajeshwar Singh honored 'Bagh Mitras' (Tiger Friends), forest personnel, guides, and the driver.
सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने बाघ मित्रों, वनकर्मियों, गाइड्स और चालक को किया सम्मानित
लखनऊ। पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के मुस्तफाबाद में शनिवार को आयोजित 10वें वन्यजीव संरक्षण कार्यक्रम में सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने 140 बाघ मित्रों समेत वनकर्मियों, गाइड्स और चालकों को सम्मानित किया। इस दौरान वन्यजीव संरक्षण से जुड़े लोगों के कल्याण के लिए कई घोषणाएं की गईं। कार्यक्रम का आयोजन इन्वायरमेंट वारियर्स की ओर से मां पीतांबरा बगलामुखी सिद्धि पीठ उत्तराखंड ट्रस्ट के सहयोग से किया गया।
विज्ञापन

140 बाघ मित्रों को प्रशस्ति-पत्र, टॉर्च और साड़ी देकर सम्मानित किया गया। वनकर्मियों की सुरक्षा और प्राथमिक उपचार के लिए वन विभाग को 50 रेनकोट और 10 मेडिकल/फर्स्ट-एड किट दी गईं। गाइड्स और चालकों को भी सम्मानित किया गया। डॉ. राजेश्वर सिंह ने घोषणा की कि अक्तूबर-2026 में वन्यजीव सप्ताह के दौरान विशेष बीमा शिविर आयोजित किया जाएगा। पात्र बाघ मित्रों को पांच लाख रुपये का जीवन बीमा और दो लाख रुपये का चिकित्सा बीमा दिलाने की दिशा में कार्य किया जाएगा। अगले वर्ष पांच सर्वश्रेष्ठ बाघ मित्रों को 25-25 हजार रुपये की सम्मान राशि दी जाएगी। उन्होंने वन्यजीव संरक्षण और इससे जुड़े हितधारकों के कल्याण के लिए शासन को भेजे गए 10 लाख रुपये के प्रस्ताव की प्रभावी पैरवी का आश्वासन भी दिया। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान और वाइल्डलाइफ फिल्म मेकर सुब्बैया नल्लामुथु भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन


पीटीआर पर फिल्म बनाएंगे सुब्बैया नल्लामुथु

अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त फिल्म मेकर सुब्बैया नल्लामुथु ने तराई क्षेत्र और पीलीभीत टाइगर रिजर्व पर फिल्म बनाने की घोषणा की। फिल्म में क्षेत्र के बाघ, तेंदुए, जंगल, घास के मैदान, जैव विविधता, संरक्षण प्रयास और स्थानीय समुदायों के योगदान को वैश्विक दर्शकों के सामने रखा जाएगा। डॉ. राजेश्वर सिंह ने नल्लामुथु का परिचय कराते हुए बताया कि वन्यजीव फिल्म निर्माण में उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें पांच बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। डीएफओ मनीष सिंह ने अत्याधुनिक लेपर्ड रेस्क्यू सेंटर के जल्द उद्घाटन की बात कही। पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान ने कहा कि पीलीभीत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त वन्यजीव पर्यटन स्थल बनाने और पीलीभीत टाइगर रिजर्व को देश के सर्वश्रेष्ठ टाइगर रिजर्व में प्रथम स्थान दिलाने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed