फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sarojininagar is emerging as a new hub for development and employment: Dr. Rajeshwar Singh

विकास और रोजगार का नया केंद्र बन रहा सरोजनीनगर : डॉ. राजेश्वर सिंह

Fri, 25 Sep 2026 03:16 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 03:16 AM IST
विज्ञापन
Sarojininagar is emerging as a new hub for development and employment: Dr. Rajeshwar Singh
सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह।
लखनऊ। क्षेत्र में 12 हजार करोड़ रुपये की आवासीय और शहरी विकास परियोजनाओं के शुभारंभ के मौके पर सरोजनीनगर विधायक राजेश्वर सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताया। कहा कि इन परियोजनाओं से शहर के सुनियोजित विस्तार को गति मिलेगी।
विज्ञापन

विधायक राजेश्वर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन काल में प्रदेश में कानून का राज स्थापित हुआ है। पिछले नौ सालों में 17,000 से अधिक एनकाउंटर हुए हैं। 34,000 अपराधियों को जेल भेजा गया और 14,000 करोड़ रुपये की माफिया संपत्ति जब्त की गई। सरोजनीनगर शिक्षा हब के रूप में विकसित हो रहा है। यहां बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर, राम मनोहर लोहिया, शकुंतला और नया विदेशी भाषा विश्वविद्यालय स्थित हैं। सरोजनीनगर विकास और रोजगार का नया केंद्र बन रहा है। एयरोसिटी, देश की पहली एआई सिटी और अशोका लेलैंड की फैक्टरी जैसी परियोजनाएं यहां रोजगार के अवसर बढ़ा रही हैं। विकास यात्रा में पर्यावरण संरक्षण भी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में पाैधरोपण कर हरित लखनऊ का संकल्प मजबूत किया गया। किसानों की भूमि के लिए पारदर्शी प्रक्रिया और समय पर मुआवजा सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed