फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sarita murder case: Dragged for hundred meters with scarf tied around neck

सरिता हत्याकांड : गले में दुपट्टा कसकर सौ मीटर तक घसीटा

Fri, 02 Feb 2024 03:53 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:53 AM IST
विज्ञापन
Sarita murder case: Dragged for hundred meters with scarf tied around neck
लखनऊ। काकोरी में प्रेमिका की हत्या करने वाले आरोपी ने पूछताछ में बर्बरता की कहानी बयां की है। आरोपी ने प्रेमिका को जमकर पीटा था। इसके बाद गले में दुपट्टा कसकर तकरीबन सौ मीटर तक घसीटा था। आखिर में उसे फंदे पर लटका दिया था। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से वह जेल भेजा गया। केस में साक्ष्य मिटाने की धारा व एससी-एसटी एक्ट भी बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

काकोरी के बहरू गांव निवासी बृजेश कुमार ने मंगलवार रात अपनी प्रेमिका सरिता को मिलने के लिए बुलाया था। उसी दौरान उसकी हत्या कर दी थी। बुधवार सुबह गांव के बाहर तालाब के पास सरिता का शव पेड़ में बंधे फंदे पर लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि सरिता के पूरे शरीर पर चोट व खरोंच के निशान थे। इस बारे में जब आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने घटना कुबूल करते हुए पूरी वारदात बताई। बृजेश ने बताया कि विवाद के बाद उसने सरिता को पीटना शुरू किया। जब उसने विरोध किया तो उसके गले में दुपट्टा कस दिया। जब वह बेदम हो गई तो गले में कसे दुपट्टे से ही उसे तालाब किनारे तक खींचते हुए ले गया था। फिर उसे फंदे पर लटकाकर भाग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

काकोरी इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि वारदात के बाद से सरिता का मोबाइल गायब था। इस बारे में आरोपी से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि घटना के बाद वह सुबूत मिटाने की कोशिश में जुट गया था। इसलिए उसने सरिता का मोबाइल तोड़कर घर में छिपा दिया था। पुलिस ने बृजेश की निशानदेही पर टूटा हुआ मोबाइल बरामद कर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है।
वारदात से पहले आरोपी ने अपने एक दोस्त के साथ बैठकर शराब पी थी। देर रात उसी के मोबाइल से उसने सरिता को कॉल की। सरिता को मिलने के लिए बुलाया। उसे कार में बैठाकर इधर-उधर घुमाता रहा। फिर तालाब के पास सुनसान जगह ले गया। वहां कहासुनी होने लगी तो बृजेश ने अचानक से सरिता को पीटना शुरू कर दिया था।

सरिता को जरा भी अंदाजा न था कि प्रेमी बृजेश ही उसकी जान ले लेगा। आरोपी का कहना था कि सरिता शादी करने के लिए दबाव बना रही थी। लेकिन वह शादी नहीं करना चाहता था। जब वह इनकार करता तो सरिता उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देती थी। इसी के चलते बृजेश ने उसे रास्ते हटाने की साजिश रची और वारदात को अंजाम दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed