{"_id":"6204c67385b6e4189c202a74","slug":"sara-singh-s-mother-says-bsp-should-take-its-ticket-from-amanmani-tripathi","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अमनमणि को प्रत्याशी बनाने के विरोध में धरना, सारा की मां ने की अपील, टिकट वापस लें मायावती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अमनमणि को प्रत्याशी बनाने के विरोध में धरना, सारा की मां ने की अपील, टिकट वापस लें मायावती
Thu, 10 Feb 2022 01:37 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:37 PM IST
सार
सीमा सिंह ने बेटी सारा सिंह की हत्या के आरोप में बसपा से अमनमणि त्रिपाठी का टिकट वापस लेने की अपील की है। अमनमणि नौतनवां से प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन
प्रदर्शन करतीं सारा सिंह की मां सीमा सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पत्नी की हत्या के आरोपी अमनमणि त्रिपाठी को नौतनवां से प्रत्याशी बनाने के विरोध में सारा सिंह की मां सीमा सिंह और मधुमिता शुक्ला की बहन निधि ने जीपीओ स्थित अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना दिया और बसपा सुप्रीमो मायावती से उनका टिकट वापस लेने की अपील की।
विज्ञापन
सीमा सिंह और निधि शुक्ला ने कहा कि मायावती ने सजायाफ्ता अमरमणि के उस बेटे को अपना प्रत्याशी बनाया है जो अपनी पत्नी की लोमहर्षक हत्या का आरोपी है। भाजपा, सपा, कांग्रेस और निषाद पार्टी तक ने उसे अपने दरवाजे से भगा दिया था।
विज्ञापन
सीमा सिंह ने कहा कि अमनमणि के हाथ उनकी बेटी के खून से रंगे हुए हैं। मायावती को अम्बेडकर जी के सम्मान में अमनमणि का टिकट वापस ले लेना चाहिए।