{"_id":"5fac17b38ebc3e9be418da52","slug":"sanvari-ram-statue-in-lucknow-will-be-scattered-in-ramnagari-on-deepotsav","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में संवरी राम प्रतिमा दीपोत्सव पर ‘रामनगरी’ में बिखेरेंगी छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में संवरी राम प्रतिमा दीपोत्सव पर ‘रामनगरी’ में बिखेरेंगी छटा
Wed, 11 Nov 2020 10:26 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
अयोध्या
- फोटो : amar ujala
राम नगरी अयोध्या में लखनऊ में बनी प्रभु श्रीराम की कई अनूठी मूर्तियां दीपावली पर लोगों का मन मोहेंगी। संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा लखनऊ के राज्य ललित कला अकादमी द्वारा अयोध्या में 13 नवंबर को ‘जन जन के राम’ विषय पर 25 मूर्तियों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
अकादमी के सचिव डॉ यशवंत सिंह राठौर ने बताया कि राम कथा पार्क में लगने वाली प्रदर्शनी में कानपुर, बनारस, प्रयागराज, मथुरा, लखनऊ के मूर्तिकारों द्वारा तैयार कलाकृतियों में प्रभु श्रीराम के कई भाव दिखाए जाएंगे। प्रदर्शनी में भगवान राम औऱ रामायण के बहुचर्चित प्रसंगों की झलक देखने को मिलेगी। श्रीराम के संदेशों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। मूर्तियां फाइबर, टेराकोटा और लकड़ी में बनी हैं।