मोदी सरकार ने यूपी के 52 लाख लोगों को बनाया उद्यमी: गंगवार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री संतोष गंगवार ने कहा, मोदी सरकार ने प्रदेश के 52 लाख लोगों को मुद्रा योजना में ऋण देकर उद्यमी बनाया। साथ ही दो करोड़ से ज्यादा लोगों को रोजगार का अवसर दिया। वहीं, उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधा।
उन्होंने कहा, उप्र में उद्योग धंधे बंद होने, औद्योगिक विकास अवरुद्ध होने और चौपट व्यापार के लिए अखिलेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।
केंद्र सरकार नोटबंदी से कालाधन, जाली मुद्रा, आतंकवाद, नक्सलवाद और हवाला कारोबार की कमर तोड़ने में सफल रही है। तमाम दिक्कतों के बावजूद देश की जनता नोटबंदी पर प्रधानमंत्री मोदी के फैसले के साथ खड़ी है।
भ्रष्टाचार पर केंद्र सरकार के जीरो टालरेंस की मिसाल यह है कि प्रधानमंत्री कार्यालय के पोर्टल पर नोटबंदी के बाद बैंक मैनेजरों के खिलाफ गड़बड़ी की 800 शिकायतें आई थीं और इन सभी पर कार्रवाई शुरू की गई। गंगवार मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
भर्तियों में भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म की
वित्त राज्यमंत्री ने कहा, केंद्र सरकार ने समूह ग की नौकरियों में साक्षात्कार खत्म कर भर्तियों में भ्रष्टाचार की गुंजाइश खत्म कर दी। वहीं प्रदेश सरकार ने लोक सेवा आयोग जैसी संवैधानिक संस्था को भी भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया।
जाति विशेष और पैसे वालों को भर्ती आयोगों का अध्यक्ष बनाकर खुलेआम लूट की गई। सपा राज में कई विभागों में पैसा लेकर और जाति व धर्म के आधार पर भर्तियां की गईं।
भ्रष्टाचार पर मुख्यमंत्री का दोहरा चरित्र है। वह बलात्कार और खनन घोटाले के आरोपी मंत्री गायत्री प्रजापति और बलात्कार व हत्या के आरोपी विधायक अरुण वर्मा को गिरफ्तार करने के बजाय इनके प्रति सहानुभूति जता रहे हैं।