{"_id":"631988024ab1a40bfc548bfb","slug":"sanskrit-teacher-alleged-for-misbehave-for-being-dalit","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: संस्कृत शिक्षक का आरोप, कहा- अनुसूचित जाति का होने के कारण किया जा रहा प्रताड़ित, चोटी काट दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: संस्कृत शिक्षक का आरोप, कहा- अनुसूचित जाति का होने के कारण किया जा रहा प्रताड़ित, चोटी काट दी
Thu, 08 Sep 2022 11:45 AM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 08 Sep 2022 11:45 AM IST
सार
बाराबंकी के एक शिक्षक ने दलित होने के कारण विद्यालय के अन्य शिक्षकों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
शिक्षक अभय कुमार कोरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी शहर के सिटी इंटर कॉलेज के संस्कृत शिक्षक ने कॉलेज में चोटी काटे जाने व प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। आरोप है कि दलित होने के कारण उसे परेशान किया जा रहा है। डीआईओएस मामले की जांच करवा रहे हैं।
विज्ञापन
सिटी इंटर कॉलेज में तैनात संस्कृत के शिक्षक अभय कोरी ने मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों को भेजी शिकायत में कहा है कि कॉलेज में शिक्षकों ने गुट बना रखा है। यह सभी लोग उसे आए दिन यह कहकर प्रताड़ित करते हैं कि तुम अनुसूचित जाति से आते हो।
विज्ञापन
अभय कोरी का आरोप है कि कॉलेज में ही सभी ने मिलकर उसकी चोटी काट दी। मारपीट भी की। एक बार उसे निलंबित भी करवा दिया गया था। इस पूरे मामले को लेकर बुधवार को शिक्षा विभाग में हड़कंप मचा रहा। हालांकि कॉलेज के प्रधानाचार्य उल्टे उसी पर आरोप लगाते दिखे। पूर मामले पर डीआईओएस ओपी त्रिपाठी ने कहा है कि मामले की जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन