{"_id":"67a8ba0790bdfd9106067b21","slug":"sanskrit-board-exams-in-the-state-from-27th-february-know-from-experts-how-to-get-more-marks-2025-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: प्रदेश में संस्कृत बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से, एक्सपर्ट से जानिए कैसे मिल सकते हैं ज्यादा नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: प्रदेश में संस्कृत बोर्ड परीक्षाएं 27 फरवरी से, एक्सपर्ट से जानिए कैसे मिल सकते हैं ज्यादा नंबर
Sun, 09 Feb 2025 07:51 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 09 Feb 2025 07:51 PM IST
सार
माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों ने जागृति हेल्पलाइन पर विशेषज्ञों से सवाल पूछे। इस दौरान विशेषज्ञों ने कई महत्वपूर्ण सुझाव दिए।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
हरि ओम गुरु जी! मैं उत्तर मध्यमा बारहवीं का छात्र ओंकार शुक्ल हूं। क्या परीक्षा के दौरान कॉपी भरने से अधिक अंक मिल सकते हैं? परीक्षा में प्रश्न कितने भागों में आते हैं? मंगलाचरण कितने प्रकार के होते हैं? अच्छे अंक पाने के लिए संस्कृत में उत्तर कैसे लिखें? ऐसे तमाम सवाल रविवार को माध्यमिक संस्कृत शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों ने जागृति हेल्पलाइन पर पूछे। इस पर विशेषज्ञों ने कहा कि कॉपी भरने से नहीं, सही लिखने से अंक मिलेंगे।
जेडी माध्यमिक डॉ. प्रदीप कुमार के कार्यालय में स्थापित हेल्पलाइन पर छात्रों ने 175 सवाल पूछे। संस्कृत पाठशाला उपनिरीक्षक दिनेश चंद्र ने कहा 27 फरवरी से शुरू हो रही पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा परीक्षा में करीब 80 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। हेल्पलाइन की मॉनीटरिंग कर रहे मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने संस्कृत बोर्ड के विज्ञान विषय के छात्रों का समाधान किया।
मंगलाचरण के प्रकार का रखें ध्यान
विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि छात्रों को मंगलाचरण और उसके प्रकार का ध्यान रखना होगा। ये आशीर्वादात्मक, नमस्कारात्मक, वस्तु निर्देशात्मक तीन प्रकार के होते हैं। मंगलाचरण किस देवता से संबंधित है, ऐसे सवालों का अभ्यास जरूर करें।
विज्ञापन
विशेषज्ञों के सुझाव
- प्रश्न ध्यानपूर्वक पढ़ें और जो पूछा गया है उसी का उत्तर दें।
- लघु उत्तरीय प्रश्नों का अभ्यास जरूर करें। लिखावट सुंदर व स्पष्ट रहे।
- विषय के उत्तर अपने शब्दों में दें। तनाव न लें और अच्छे से प्रश्न पढ़ कर उत्तर दें।
- परीक्षा कक्ष में शांतचित्त होकर उत्तर लिखें।
- विषय को समझकर अपनी शब्द शैली में लिखें ।
- अंक के अनुरूप ही प्रश्नों के उत्तर लिखें। काले, नीले पेन का समुचित प्रयोग करें।
- लेख पर विशेष ध्यान रखें, ज्यादा कटिंग न करें, स्वच्छता का ध्यान रखें
- अति लघु उत्तरीय व लघु उत्तरीय सवाल पहले हल करें।
परीक्षार्थियों ने पूछे ये अहम सवाल, जिनके मिले उत्तर
प्रश्न : सवाल कितने प्रकार के होते हैं? - रामंचद्र
उत्तर : बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय, दीर्घ उत्तरीय।
प्रश्न : दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों का उत्तर कितने शब्दों हो? - ओंकार शुक्ल
उत्तर : कम से कम 200 शब्दों हों।
प्रश्न : अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए कैसे लिखे ? - स्वीटी शर्मा
उत्तर : सावधानीपूर्वक पढ़कर साररूप में उत्तर लिखें ।
प्रश्न : समय का प्रबंधन परीक्षा हाल में कैसे करें ? - आदेश कुमार
उत्तर : केवल प्रश्न संख्या लिखकर उत्तर लिखें।
प्रश्न : व्याकरण के प्रश्न किस प्रकार लिखें? - विनोद कुमार
उत्तर : सूत्रों की समुचित व्याख्या व प्रयोग सिद्धियां करें, काले व नीले पेन का प्रयोग करें।
प्रश्न : गृह विज्ञान संस्कृत विषय में कैसे सवाल आते है? - कल्पना
उत्तर : शिष्टाचार, संतुलित भोजन और संस्कार से जुड़े सवाल आते हैं।
26 फरवरी तक ये विशेषज्ञ करेंगे समाधान, समय : दोपहर 12 से 1 बजे तक है
- अनिवार्य संस्कृत व्याकरण - डॉ. विनोद कुमार - 9415364404
- अनिवार्य संस्कृत काव्य - रोहित कुमार द्विवेदी - 8922812197
- अनिवार्य हिंदी व आधुनिक विषय - हिमांशु दत्त शुक्ला 8849708734
- गृह विज्ञान - श्रुति रस्तोगी - 7398196411

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन