{"_id":"64e22716a3eca601f403f7fc","slug":"sanjay-singh-said-aap-will-stage-a-state-wide-protest-against-the-mega-scam-of-the-modi-government-2023-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News : संजय सिंह ने कहा, मोदी सरकार के महाघोटाले के खिलाफ आप करेगी प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News : संजय सिंह ने कहा, मोदी सरकार के महाघोटाले के खिलाफ आप करेगी प्रदेश व्यापी धरना प्रदर्शन
Mon, 21 Aug 2023 05:25 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 21 Aug 2023 05:25 AM IST
सार
संजय सिंह ने कहा कि भारत माला प्रोजेक्ट में पूरे देश में 75000 किलोमीटर की सड़क बननी थी। जिसमें एक किलोमीटर की सड़क 15 करोड रुपये में बननी थी। लेकिन उसे बढ़ाकर 25 करोड़ रुपये कर दिया। यानी 75000 किलोमीटर की सड़क में सीधे-सीधे 7.5 लाख करोड रुपये का घोटाले की योजना बनाई है।
विज्ञापन
संजय सिंह
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के महाघोटाले के खिलाफ 24 अगस्त को यूपी के सभी जिलों में आम आदमी पार्टी धरना प्रदर्शन आंदोलन करेगी। संजय सिंह ने कहा कि सीएजी की रिपोर्ट से खुलासा हुआ है कि द्बारका एक्सप्रेसवे का प्रोजेक्ट 18 करोड रुपये प्रति किलोमीटर की लागत के हिसाब से बनाना था, लेकिन इन्होंने 18 करोड रुपये प्रति किलोमीटर में बनने वाली सड़क को 250 करोड रुपये प्रति किलोमीटर में बनाया।
विज्ञापन
इसी तरह भारत माला प्रोजेक्ट में पूरे देश में 75000 किलोमीटर की सड़क बननी थी। जिसमें एक किलोमीटर की सड़क 15 करोड रुपये में बननी थी। लेकिन सरकार के कारिंदों ने उसे बढ़ाकर 25 करोड़ रुपये कर दिया। यानी 75000 किलोमीटर की सड़क में सीधे-सीधे 7.5 लाख करोड रुपये का घोटाले की योजना बनाई है। सीएजी की रिपोर्ट में अयोध्या के अंदर डेवलपमेंट अथॉरिटी के द्वारा अयोध्या डेवलपमेंट प्रोजेक्ट में करीब 19 करोड़ 73 लाख और इसी तरह आयुष्मान योजना में मृतकों का इलाज कर करोड़ों का घोटाला किया गया है। उन्होंने कहा कि मोदी के इस महाघोटाले के खिलाफ आम आदमी पार्टी पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन आंदोलन करेगी और महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
आप के खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन
आम आदमी पार्टी ने पहले ही प्रदेश के खिलाड़ियों को पार्टी से बूथवार जोड़ने का ऐलान कर रखा है। इसी क्रम में संगठन की खिलाड़ियों तक पहुंच बनाने के लिए अब खेल प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष मीनाक्षी श्रीवास्तव ने खेल कार्यकारिणी का ऐलान किया है। खेल प्रकोष्ठ में एक प्रदेश महासचिव, चार प्रदेश उपाध्यक्ष, चार प्रदेश महासचिव बनाये गये हैं। मीनाक्षी श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश कार्यकारिणी में रितेश सिंह को प्रदेश महासचिव, प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर नवतेज शर्मा, वैभव श्रीवास्तव, अवनीश तिवारी और हुसैन तिवारी को नियुक्त किया गया है। जबकि प्रदेश सचिव के पद पर शाफाज खान, ऋषि मिश्रा, संतोष कुमार प्रजापति और गोविंद दुबे को बनाया गया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में बृजेश वर्मा, उमेश शुक्ला और आशीष कुमार को जगह मिली है।
विज्ञापन