{"_id":"60e575ab8ebc3ec3b055036c","slug":"sanjay-nishad-speaks-on-giving-anupriya-patel-place-in-modi-cabinet","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्रिमंडल विस्तार पर रार: संजय निषाद बोले- अनुप्रिया पटेल को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है तो प्रवीण को क्यों नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्रिमंडल विस्तार पर रार: संजय निषाद बोले- अनुप्रिया पटेल को कैबिनेट में जगह दी जा सकती है तो प्रवीण को क्यों नहीं
Wed, 07 Jul 2021 03:06 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 07 Jul 2021 03:06 PM IST
सार
यूपी चुनाव में भाजपा से खुद को उप मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने की मांग करने वाले संजय निषाद ने प्रवीण निषाद को मोदी कैबिनेट में शामिल न करने पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
संजय निषाद
- फोटो : amar ujala
विस्तार
केंद्रीय मंत्रिमंडल में बुधवार शाम को होने वाले विस्तार पर क्षेत्रीय नेताओं में रार बढ़ गई है। निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने मोदी कैबिनेट में अपना दल की अनुप्रिया पटेल को जगह देने की संभावना पर कहा कि जब अनुप्रिया पटेल को मंत्री बनाया जा सकता है तो प्रवीण निषाद को क्यों नहीं?
विज्ञापन
संजय निषाद ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 2018 में गोरखपुर में प्रवीण निषाद ने योगी आदित्यनाथ को हराया था। (उपचुनाव में प्रवीण निषाद ने सपा उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी) इसके बाद हम भाजपा के साथ आए जिससे भाजपा 40 सीटें जीतने में कामयाब रही। पंचायत चुनाव में हमने 160 सीटें जीती। जब अनुप्रिया पटेल को कैबिनेट में जगह मिल सकती है तो प्रवीण निषाद को भी मंत्री बनाया जाना चाहिए।
विज्ञापन
I want to reiterate that Praveen Nishad had defeated Yogi Adityanath in Gorakhpur in 2018. In 2019, we won 40 seats along with BJP. If Anupriya Patel can get a seat in the cabinet, then Nishad that gained 160 seats should also get a place: Sanjay Nishad, Nishad Party President pic.twitter.com/qNZuBTy0db
— ANI UP (@ANINewsUP) July 7, 2021
विज्ञापन
बता दें कि अभी कुछ समय पहले ही संजय निषाद ने भाजपा से यूपी विधानसभा चुनाव में खुद को उप मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाए जाने की मांग की थी।