फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanjay Nishad meeting with JP nadda and Amit Shah in Delhi.

यूपी चुनाव 2022: दिल्ली में नड्डा-शाह से फिर मिले संजय निषाद, बोले- अधिकांश मुद्दों पर बनी सहमति

Tue, 07 Sep 2021 01:58 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 07 Sep 2021 01:58 PM IST
सार

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक के बाद कहा कि अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन गई है और अगली बैठक में  गठबंधन का अंतिम प्रारूप तैयार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
Sanjay Nishad meeting with JP nadda and Amit Shah in Delhi.
बैठक में शामिल गृहमंत्री अमित शाह, जे पी नड्डा, बीएल संतोष व संजय निषाद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुमार निषाद ने सोमवार की रात गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष से मुलाकात की।

विज्ञापन


भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आवास पर हुई इस मुलाकात में यूपी में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे के साथ ही भाजपा गठबंधन को जीत दिलाने की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों के जल्द समाधान पर भी बात हुई।
विज्ञापन


बैठक के बाद डॉ संजय ने बताया कि अधिकांश मुद्दों पर सहमति बन गई है और अगली बैठक में  गठबंधन का अंतिम प्रारूप तैयार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यूपी के सभी 75 जिला कमेटियों ने तय किया है कि विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी गठबंधन को जिताने में पूरी मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. निषाद ने बताया कि बैठक में उनकी पार्टी की सभी मांगों पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सहमति जताई है। खास तौर से  मझवार समुदाय के लोगों द्वारा उपनाम के तौर पर मांझी, केवट, मल्लाह, गोंड, राजगोंड आदि लिखने पर भी उन्हें मझवार जाति का प्रमाण पत्र निर्गत करने की व्यवस्था को लागू करने को लेकर निर्णायक चर्चा हुई है। उन्होंने बताया कि जल्द ही भाजपा हाईकमान के साथ अगली बैठक होगी जिसमें सीटों के बंटवारे समेत अन्य मुद्दों पर भी अंतिम फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed