फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanjay Joshi takes part in Modi's Swach Bharat Campaign

UP BJP की तकदीर बदल देगी जोशी की वापसी

Thu, 15 Jan 2015 02:20 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 15 Jan 2015 02:20 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Joshi takes part in Modi's Swach Bharat Campaign

कभी भगवा राजनीति के चाणक्य की भूमिका में रहे संजय जोशी ने बुधवार को यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान में हाथ बंटाया। अटल के घर में हुए इस कार्यक्रम में जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनप्रिय नेता बताते हुए उनकी नीतियों की तारीफ की।

विज्ञापन


कहा, ‘मोदी ने स्वच्छता अभियान को गति दी है। लोगों को जागरूक किया है। राजनीति को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने की कोशिश की है। यह प्रशंसनीय है।’ जोशी ने खुद झाड़ू लगाकर सफाई करने के साथ ही लोगों से इस अभियान से जुड़ने की अपील भी की।
विज्ञापन


इस पर सियासी जगत में हलचल स्वाभाविक ही है। इसकी एक वजह जोशी व मोदी के बीच छत्तीस के रिश्ते भी हैं। कहा जा रहा है कि संजय जोशी ने सिर्फ मोदी के अभियान को ही आगे नहीं बढ़ाया है, बल्कि उनके साथ रिश्तों की तल्खी पर भी ‘झाड़ू’ लगाने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जोशी का एक दिन का लखनऊ दौरा, स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेना, संगोष्ठी, आरएसएस व अन्य संबंधित संगठनों के लोगों से मुलाकात, भाजपा के कुछ कार्यकर्ताओं के यहां सामाजिक सरोकारों से जुडे़ कार्यक्रमों में भागीदारी पर कयास लगने शुरू हो गए हैं।

मोदी के कारण ही झेला वनवास

Sanjay Joshi takes part in Modi's Swach Bharat Campaign

उत्तर प्रदेश भाजपा के दो बड़े धुरंधर राजनेताओं पहले अटल बिहारी वाजपेयी और अब नरेंद्र मोदी का कर्मक्षेत्र भी है। ऐसे में इस राज्य की राजधानी में जब जोशी जैसा शख्स उन मोदी की तारीफ करे, जिनके (मोदी) चलते उसे (जोशी) वनवास भोगना पड़ा हो, तो चर्चा और अटकलें स्वाभाविक ही हैं।

तब तो और, जब जोशी के साथ मनकामेश्वर मंदिर की महंत दिव्या गिरि ही नहीं, बल्कि प्रभुनारायण, अमरनाथ, संयुक्ता भाटिया, केके शुक्ला जैसे संघ व भाजपा के कई स्थानीय चेहरे मौजूद हों।

तरह-तरह की अटकलें : कोई इसे मोदी और जोशी के बीच रिश्तों में सुधार का संकेत मान रहा है तो कोई दोनों तरफ से दिलों में जमे मैल के साफ होने का सुबूत। कुछ ऐसे भी हैं, जिन्हें लगता है कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। वहीं कार्यकर्ताओं को यह ‘झाड़ू’ शुभ संकेत लग रही है।

भाजपा के कार्यकर्ता अवधेश प्रताप सिंह पप्पी हों अथवा गणेश पांडेय। वे कहते हैं, ‘मोदी और जोशी के बीच रिश्ते सुधरने से भाजपा का भी भविष्य में भला होगा। मोदी में मंच से लोगों को जोड़ने की क्षमता है तो जोशी में संगठन स्तर पर कार्यकर्ताओं को जोड़े रखने की।

दोनों का सामूहिक प्रयत्न और संवाद देश के बाद उत्तर प्रदेश में भी कमल खिला सकता है।’ हालांकि मोदी से जुड़े सवालों पर जोशी ने सिर्फ यही कहा, ‘स्वच्छता अभियान सामाजिक सरोकारों का हिस्सा है। मोदी योग्य नेता हैं। वे कार्यकर्ताओं और जनता की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed