फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Former MP Rajpal Saini leaves BJP to join SP; Akhilesh says several MLAs are also in line, and that he wil

यूपी: भाजपा छोड़ सपा में आए पूर्व सांसद राजपाल सैनी, अखिलेश बोले- कई विधायक भी लाइन में, सब पर करेंगे विचार

Fri, 16 Oct 2026 07:50 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 16 Oct 2026 07:50 PM IST
सार

पूर्व राज्यसभा सांसद राजपाल सैनी भाजपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उनके साथ विभिन्न दलों के कई नेताओं ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। अखिलेश यादव ने कहा कि यह शुरुआत है और दूसरे दलों के कई विधायक भी संपर्क में हैं। उन्होंने कहा कि सभी के शामिल होने पर विचार किया जाएगा।

विज्ञापन
UP: Former MP Rajpal Saini leaves BJP to join SP; Akhilesh says several MLAs are also in line, and that he wil
भाजपा छोड़ सपा में आए पूर्व सांसद राजपाल सैनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सासंद राजपाल सैनी शुक्रवार को भाजपा छोड़कर सपा में शामिल हो गए। विभिन्न दलों के कई और नेताओं ने भी सपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि यह शुरुआत है। अभी दूसरे दलों के कई विधायकों का स्वागत करना शुरू नहीं किया है। कई दल हैं, जो मोलभाव कर रहे हैं। उनकी तरफ भी देखेंगे। सपा अध्यक्ष का इशारा सत्ताधारी गठबंधन में शामिल दलों की तरफ था।

विज्ञापन





 

Trending Videos

भाजपा, बसपा, आजाद समाज पार्टी, निषाद पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल छोड़कर कई नेता शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। सपा की सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं में भाजपा नेता व बसपा से राज्यसभा सांसद रहे राजपाल सैनी, पूर्व सांसद श्यामाचरण गुप्ता के पुत्र विदुप अग्रहरि, क्षत्रिय महासभा बरेली मंडल के उपाध्यक्ष व बदायूं निवासी भाजपा नेता रवि प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व शामली निवासी हरवीर मलिक, बसपा से पीलीभीत विधानसभा से प्रत्याशी रहे शाने अली, बसपा से गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी रहे ठाकुर नंद किशोर पुंडीर, पश्चिमी यूपी में आजाद समाज पार्टी के प्रभारी कमल गौतम शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजपाल सैनी वर्ष 2010-2016 तक बसपा से राज्यसभा सांसद रहे हैं। वर्ष 2002-03 में बसपा सरकार में वह मंत्री भी रहे थे। वर्ष 2007 में मायावती सरकार बनने पर उन्हें राज्य के खाद बीज निगम का चेयरमैन भी बनाया गया था। इसके अलावा शामली के निषाद पार्टी के शोकेंद्र आचार्य, राष्ट्रीय लोकदल से संजीव प्रधान, राजेंद्र मलिक, बिजेंद्र मलिक और शुभम मलिक भी शामिल हुए। इस अवसर पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव, सपा सांसद हरेंद्र मलिक व इकरा हसन भी मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed