फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sanitizer is being prepared in 99 units of the uttar state

प्रदेश की 99 इकाइयों में तैयार हो रहा सैनिटाइजर

Thu, 09 Apr 2020 10:51 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 09 Apr 2020 10:51 AM IST
विज्ञापन
Sanitizer is being prepared in 99 units of the uttar state
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
प्रदेश की 99 इकाइयों में सैनिटाइजर बनाया जा रहा है। इनमें से 40 नई इकाइयां हैं। मेडिकल उपकरण और दवाइयां बनाने वाली 412 इकाइयां भी पूरी क्षमता से काम कर रही हैं। वहीं, मेडिकल उपकरण और दवाइयां बनाने के लिए 61 नए ड्रग लाइसेंस दिए गए हैं। साथ ही 26533 इकाइयों ने 2 लाख 51 हजार 243 कार्मिकों को 323.19 करोड़ रुपये का भुगतान कर दिया है।
विज्ञापन

 
अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त की समिति की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक 4523 इकाइयां अपने परिसर में ही मजदूरों व कार्मिकों का भरण-पोषण कर रही हैं। 5123 इकाइयां चालू होने योग्य हैं, जिनमें से 4436 में उत्पादन हो रहा है। शेष इकाइयां शीघ्र चलाने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम में 522 शिकायतें मिलीं, जिनमें से अधिकांश निस्तारित कर दी गई हैं। प्रदेश में 404 तेल मिलें, 221 दाल मिलें  और 822 आटा मिलें चालू हैं।  पीपीई किट तैयार करने वाली 58 में से 52 इकाइयां चालू हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed