फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Sandeep Singh arrested for having fake weapon licence.

Lucknow: सपा विधायक के साले संदीप सिंह को यूपी एसटीएफ ने किया गिरफ्तार, बनवाया था अवैध शस्त्र लाइसेंस

Sat, 27 May 2023 02:42 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 27 May 2023 02:42 PM IST
सार

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनवाए गए शस्त्र लाइसेंस रखने के कारण एसटीएफ ने सपा विधायक के साले को गिरफ्तार कर लिया है। उसे सरोजनीनगर से उठाया गया था। 

विज्ञापन
Sandeep Singh arrested for having fake weapon licence.
संदीप सिंह। - फोटो : amar ujala

विस्तार

माफिया मुख्तार अंसारी के करीबी सपा विधायक के साले संदीप सिंह को यूपी एसटीएफ ने अवैध शस्त्र लाइसेंस रखने के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। उसे शुक्रवार को एसटीएफ ने सरोजनीनगर इलाके से उठाया था।

विज्ञापन


विधायक के साले पर आरोप है कि उसके पास नागालैंड से जारी शस्त्र लाइसेंस है जो अवैध है। एसटीएफ का दावा है कि यह लाइसेंस फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बनाया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के कई जिलों में मूसलाधार बारिश और आंधी से बदला मौसम, कहीं पेड़ गिरे तो कहीं होर्डिंग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - छात्रा की छत से गिरकर मौत पर खुलासा: प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म व हत्या का मुकदमा दर्ज


शुक्रवार को संदीप सिंह को हिरासत में लेने के बाद एसटीएफ ने उसे मुख्यालय ले जाकर उससे चार घंटे पूछताछ की। उसके पास से बरामद असलहे की खरीद-फरोख्त को लेकर भी सवाल जवाब हुए। साथ ही कारतूसों का ब्यौरा भी लिया गया। उसके आपराधिक रिकॉर्ड और कुछ घटनाओं के बारे में भी पूछताछ हुई। जिसके बाद शनिवार को गिरफ्तारी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed