फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samples of laddu of kesari sweet house and ghee of naneh sweets failed in report lab in lucknow

लखनऊ: केसरी के लड्डू, नन्हें स्वीट्स का वनस्पति घी जांच में घटिया, लगाया हजारों रुपये जुर्माना

Fri, 07 Feb 2020 11:46 AM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 07 Feb 2020 11:46 AM IST
विज्ञापन
samples of laddu of kesari sweet house and ghee of naneh sweets failed in report lab in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ के हजरतगंज स्थित केसरी स्वीट हाउस के बेसन लड्डू और बाबूगंज स्थित नन्हे स्वीट्स के वनस्पति घी लैब जांच में घटिया मिले हैं। दोनों प्रतिष्ठानों पर 75 हजार जुर्माना लगा कर वादों को निस्तारित किया गया। न्याय निर्णयन अधिकारी और एडीएम सिटी पूर्वी कोर्ट ने वाद निस्तारण के बाद जारी निर्देश में बताया कि केसरी स्वीट हाउस से डेढ़ साल पहले नमूना जांच को लिया गया बेसन लड्डू लैब जांच में घटिया (सबस्टैंडर्ड) पाया गया है।
विज्ञापन


इसलिए दुकान संचालक के खिलाफ 25 हजार का जुर्माना लगाया गया। इसी तरह नन्हे स्वीट्स के यहां से भी लैब जांच को भेजा गया वनस्पति घी का नमूना लैब जांच में घटिया मिला है। इसपर 50 हजार का जुर्माना लगाया गया है। कोर्ट की ओर से दोनों ही प्रतिष्ठानों के संचालकों को जुर्माना राशि सरकारी खजाने में जमा कराने के लिए एक माह की मोहलत दी गई है।
विज्ञापन


तय मियाद में राशि जमा न कराने पर इसकी रिकवरी भू राजस्व के बकाए की भांति आरसी जारी कर की जाएगी।

स्पेंसर समेत कई प्रतिष्ठानों के 14 नमूने जांच में फेल

वहीं एफएसडीए जिला इकाई के अभिहीत अधिकारी एसपी सिंह ने बताया कि बीते माह लैब जांच को भेजे गए 24 नमूनों की लैब जांच रिपोर्ट भी बीते दिनों प्राप्त हुई। इसमें स्पेंसर स्टोर से लिए गए पैक्ड दाल, बेसन सहित 7 सामग्री के नमूनों के साथ अन्य प्रतिष्ठानों से लिए कुल 14 नमूने घटिया गुणवत्ता (सबस्टैंर्डड) व पैकेजिंग एक्ट के उल्लंघन के कारण रिपोर्ट में फेल आए।

10 नमूने लैब जांच में पूरी तरह ठीक पाए गए। फेल रिपोर्ट के आधार पर स्पेंसर सहित अन्य प्रतिष्ठान व दुकान संचालकों को नोटिस भेजा गया है। अभिहीत अधिकारी ने बताया कि बीते जनवरी माह के दौरान एफएसडीए की जोनवार गठित टीमों ने 85 दुकानों व प्रतिष्ठानों की जांच कर खाद्य सामग्री के 100 नमूने लैब जांच को भेजने की कार्रवाई भी की है। इसमें 29 नमूने दूध के भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed