{"_id":"5d4b2d118ebc3e6d14260019","slug":"sample-of-fire-in-pickup-bhawan-send-to-forensic-lab-of-gujrat-lucknow-news-lko4752381118","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात की फॉरेंसिक लैब भेजे गए पिकप भवन अग्निकांड के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात की फॉरेंसिक लैब भेजे गए पिकप भवन अग्निकांड के नमूने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिकप भवन में अग्निकांड के नमूने गुजरात की फोरेंसिक लैब भेजे गए
पिकप भवन में अग्निकांड के नमूने गुजरात की फोरेंसिक लैब भेजे गए हैं। पहले इन्हें दिल्ली भेजा गया था, लेकिन वहां इस तरह की जांच के विशेषज्ञ न होने से हैदराबाद की एफएसएल भेजने का निर्णय लेते हुए नमूने वापस मंगा लिए गए थे।
विभूतिखंड इंस्पेक्टर का कहना है कि गुजरात की टीम पिकप भवन की जांच कर चुकी है। ऐसे में नमूने भी वहीं की लैब को भेजे गए हैं।
पिकप भवन में तीन जुलाई को हुए अग्निकांड के पीछे साजिश के आरोप में वित्त एवं लेखा अनुभाग के वरिष्ठ प्रबंधक एनके सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।
दो अन्य कर्मचारियों की भूमिका की छानबीन हो रही है। इस बीच आगे की जांच पिकप भवन में लगे इलेक्ट्रॉनिक पैनल की फोरेंसिक रिपोर्ट की वजह से अटकी है।
टीम ने इसके नमूने दिल्ली की फोरेंसिक लैब भेजे थे, जहां से उन्हें वापस भेज दिया गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि अब नमूने गुजरात की लैब में भेजे गए हैं।
नमूनों के परीक्षण के बाद जो रिपोर्ट आएगी, उससे साजिश व अन्य पहलुओं का खुलासा होगा।