फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   sammaan

उत्कृष्ट योगदान के लिए शख्सियतों का सम्मान

Thu, 11 Mar 2021 01:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Mar 2021 01:49 AM IST
विज्ञापन
sammaan
गोमती नगर स्थित होटल ताज में अयोध्या रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला में प्रतिभाग करने वालों को मं? - फोटो : LKO CITY
लखनऊ। रामायण कानून की आधारशिला है। सीआरपीएस उसी आधार पर केंद्रित है। रामायण अपने आप में संपूर्ण है। इसमें मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम से लेकर नारीत्व की प्रतिमूर्ति मां सीता तथा स्वामी भक्ति से परिपूर्ण बजरंगबली से लेकर अद्भुत प्रतिभा के धनी शामिल हैं। ये बातें बुधवार को कैबिनेट मंत्री ब्रजेश पाठक ने रामलीला कमेटी अयोध्या की ओर से होटल ताज में आयोजित सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने रामलीला व समाज के उत्थान में उत्कृष्ट योगदान के लिए अलग-अलग क्षेत्रों की शख्सियतों को अंगवस्त्र व प्रशस्तिपत्र प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं, राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने कहा कि नारी किरदारों के बगैर रामायण अधूरी है। उसका कोई अस्तित्व नहीं है। रामायण में नारियों ने एक मानक स्थापित किए हैं। वहीं, कार्यक्रम में नारियों की कम संख्या चिंतनीय है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों में नारियों की भागीदारी जरूरी है, लिहाजा लोग अपनी पत्नी, बहन, बेटियों को साथ में लाया करें।
विज्ञापन

इनका हुआ सम्मान
समारोह में डॉ. जमाल ए. खान, आदर्श कला हाउस के मोहित यादव, डॉ. हिमांशु सिंह, डॉ. मोहिता सिंह, कौशल विकास के अमित गुप्ता, महिला कल्याण बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के पीआरओ आशीष, अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, अयोध्या के मेयर ऋषिकेश उपाध्याय, आचार्य स्वामी मैथिली रमण शरण, अयोध्या के कुश सिंह, आलोक सोनी, बाल किशोर यादव, पत्रकार विजय उपाध्याय, पत्रकार अनूप कुमार, सुरेश कुमार दुबे, पत्रकार नितिन श्रीवास्तव, जति मलिक, पवन वत्स, राज माथुर, दीपक भगचंदानी, सत्यप्रकाश राणा, दूरदर्शन के डीजी मयंक अग्रवाल, पत्रकार नितिन मिश्र, प्रदीप अग्रवाल, प्रभुनाथ राय, राकेश बिंदल, संदीप गोयल, पत्रकार संजय त्रिपाठी, मुरलीधर सिंह सांगवान, निमिष गोस्वामी, रमा अरुण त्रिवेदी, राजेंद्र सोनी, डॉ. वाईपी सिंह, शुभम मलिक, मनमीत गुप्ता, महेंद्र त्रिपाठी को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed