फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   same emergency number for all emergency services for entire nation.

जल्द ही पूरे देश में लागू होगा एक ही इमरजेंसी नंबर 112, तीन बार मोबाइल का बटन दबाने पर मिलेगी सुविधा

Sun, 01 Jul 2018 12:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 01 Jul 2018 12:04 PM IST
विज्ञापन
same emergency number for all emergency services for entire nation.
- फोटो : amar ujala

पूरे देश में जल्द ही 112 नंबर पर सभी इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध होंगी। इसी नंबर पर शिकायत दर्ज की जाएगी और फिर वहीं से संबंधित विभाग को शिकायत भेजकर सहायता मुहैया कराई जाएगी। केंद्र सरकार ने इसकी कवायद तेज कर दी है। सोमवार को केंद्रीय गृह सचिव सभी राज्यों के मुख्य सचिवों व पुलिस महानिदेशकों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर इसे मूर्त रूप देने के लिए कदम बढ़ाएंगे।

विज्ञापन


बता दें, 112 अंतरराष्ट्रीय इमरजेंसी नंबर है और दुनिया के अधिकतर संपन्न देशों में इसी नंबर पर तमाम इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध हैं। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम पर विचार किया जाएगा। साथ ही यह तय किया जाएगा कि 112 नंबर ही देश भर में तमाम तरह की इमरजेंसी सेवाओं में काम करे।
विज्ञापन


अगर यह संभव हो गया तो पुलिस सहायता के लिए 100, अग्निशमन सेवा के लिए 101, महिलाओं को एंबुलेंस के लिए 102 व अन्य एंबुलेंस सेवा के लिए 108 और महिलाओं की सहायता के लिए 1090 व 181 नंबर डायल करने की आवश्यकता नहीं होगी। यानी इन सेवाओं के लिए 112 डायल करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी 100 के एडीजी आदित्य मिश्रा का कहना है कि यूपी एक ही नंबर पर तमाम इमरजेंसी सेवाएं देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। जबकि अन्य राज्यों को इसके लिए काफी काम करना होगा। हर तरह की इमरजेंसी के लिए एक ही नंबर होने से लोगों को इसका लाभ लेने में आसानी होगी।

निर्भया कांड के बाद शुरू हुई थी कवायद

same emergency number for all emergency services for entire nation.

नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम की कवायद निर्भया कांड के बाद जस्टिस वर्मा कमेटी की सिफारिश के बाद शुरू हुई थी। इस संबंध में केंद्र में कई बार बैठकें भी हुईं। सूत्रों का कहना है कि कई राज्यों की इसके लिए सहमति मिल चुकी है और कई राज्य इसकी तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले कुछ ही महीनों में इस सुविधा को शुरू करने के लिए निर्णय हो सकता है।

यूपी की तर्ज पर हर राज्य में बनेगा सेंट्रलाइज पुलिस कंट्रोल रूम
यूपी 100 के अपर पुलिस महानिदेशक आदित्य मिश्रा बताते हैं कि यूपी की तर्ज पर अन्य राज्यों में भी सेंट्रलाइज पुलिस कंट्रोल रूम बनाने पर विचार किया जा रहा है। हाल ही गुजरात, कर्नाटक व तेलंगाना की टीमें यूपी 100 का अध्ययन करने आई थीं।

मोबाइल का पावर बटन तीन बार दबाने पर मिलेगी इमरजेंसी सुविधा

same emergency number for all emergency services for entire nation.

आदित्य मिश्रा ने बताया कि 112 नंबर को अंतरराष्ट्रीय इमरजेंसी नंबर माना जाता है। यही वजह है कि अधिकतर मोबाइल सेवा देने वाली कंपनियां तीन बार पावर बटन दबाने पर सीधे 112 से कनेक्ट कर देती हैं, जबकि भारत में 112 नंबर की सुविधा न होने की वजह से लोगों को इस सुविधा का लाभ नहीं मिल पाता है। नेशनल इमरजेंसी रिस्पांस सिस्टम लागू होने के बाद जिस राज्य से फोन कॉल की जाएगी, उसी राज्य के पुलिस कंट्रोल रूम से कॉल कनेक्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed