फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadp party prepares its candidates list for UP election.

सपा की 300 प्रत्याशियों की लिस्ट तैयार, जल्द होगा ऐलान

Fri, 20 Jan 2017 02:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 20 Jan 2017 02:42 AM IST
विज्ञापन
samajwadp party prepares its candidates list for UP election.
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala

समाजवादी पार्टी के 300 प्रत्याशियों की सूची तैयार हो गई है। चरणवार सूची बनाई गई है। कांग्रेस से गठबंधन में सभी सीटों पर सहमति बन जाने के बाद शनिवार को इसका एलान किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन


सपा ने बागियों के साथ ही कुछ मौजूदा विधायकों के टिकट काटे हैं। अमरोहा जिले की नौगावां सादात सीट से विधायक अशफाक अहमद का टिकट काटकर शिया मौलाना जावेद आब्दी को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन


सपा ने बृहस्पतिवार को पहले चरण के 21 प्रत्याशियों को सिम्बल तथा फॉर्म-ए व बी आवंटित कर दिए। सिम्बल पर राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के हस्ताक्षर हैं। पहले चरण के शेष प्रत्याशियों को शुक्रवार को सिम्बल लेने के लिए बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने गठबंधन में अपने पास 300 सीटें रखी हैं। शेष 103 सीटें कांग्रेस के भरोसे छोड़ दी हैं। वह इन सीटों पर खुद लड़े या सहयोगी दलों को दे। जिस समय ये सीटें छोड़ी गईं तब रालोद से गठबंधन की संभावना थी। रालोद से बातचीत टूटने के बाद कांग्रेस के पास सभी सीटें रहेंगी या नहीं, इसे लेकर स्थिति साफ नहीं है।

इन सीटों पर चुनाव लड़ेगी समाजवादी पार्टी

samajwadp party prepares its candidates list for UP election.

सपा मेरठ जिले में पांच, मुजफ्फरनगर में दो, बिजनौर में 5, शामली में दो, बागपत में दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

मेरठ जिले में दो सीटें मेरठ कैंट व दक्षिण कांग्रेस को दी गई हैं। तीन मौजूदा सीटों के अलावा मेरठ शहर से रफीक अंसारी और सरधना से अतुल प्रधान सपा प्रत्याशी होंगे।

मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना सीट से बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रमोद त्यागी और शहर सीट पर गौरव स्वरूप को उम्मीदवार बनाया गया है। बृहस्पतिवार को ही दलबदल करके आए शाहनवाज राणा को कांग्रेस ने मीरापुर से प्रत्याशी बनाया है।

बागपत जिले में बागपत सीट पर कांग्रेस और छपरौली व बड़ौत पर सपा चुनाव लड़ेगी। पहले चरण में तीन बागी विधायकों नवाजिश आलम, श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित व मुकेश शर्मा को छोड़कर अन्य विधायकों को उम्मीदवार बनाया गया है। फीरोजाबाद, एटा और कासगंज में कांग्रेस को कोई सीट नहीं दी गई है।

रालोद में शामिल हो सकते हैं सपा के विधायक, नेता

samajwadp party prepares its candidates list for UP election.
रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह

नौगांवा सादात से सपा विधायक अशफाक अहमद, बागी विधायक श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित व मुकेश शर्मा के साथ ही सपा के टिकट के कई दावेदार रालोद में शामिल हो सकते हैं। रालोद अब अपने भरोसे चुनाव लड़ने की तैयारी में है।

शुक्रवार को वह पहले चरण के 30 प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकता है। मथुरा से सपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके अशोक अग्रवाल, बुलंदशहर जिला पंचायत के अध्यक्ष हरेंद्र यादव समेत पश्चिमी यूपी के कई प्रमुख नेताओं के रालोद में जाने की अटकलें हैं।

इन्हें प्रत्याशी बनाया जा सकता है। इनमें ऐसी सीटों के दावेदार भी शामिल हैं जो समझौते में कांग्रेस के पक्ष में चली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed