फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   samajwadi yuva swarozgar yojana to be take shape sooner

हाईस्कूल पास बेरोजगार युवाओं के लिए अखिलेश सरकार का तोहफा

Mon, 30 May 2016 05:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 30 May 2016 05:41 PM IST
विज्ञापन
samajwadi yuva swarozgar yojana to be take shape sooner
- फोटो : PTI

सूबे में हाईस्कूल पास बेरोजगार युवाओं को उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इसके लिए समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना पर तेजी से अमल की तैयारी है। शासन ने योजना की गाइडलाइन तैयार कर कैबिनेट की मंजूरी के लिए भेज दी है।

विज्ञापन


इसमें बिना गारंटी युवाओं को बैंक ऋण दिलाने का प्रस्ताव है। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसका एलान वर्ष 2016-17 के बजट में किया था। इसके लिए 40 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना में हाईस्कूल उत्तीर्ण बेरोजगारों को 25 लाख रुपये तक के उद्योग लगाने के लिए लागत का 25 प्रतिशत, अधिकतम 6.25 लाख और सेवा क्षेत्र की 10 लाख रुपये तक  की इकाइयों के लिए लागत का 25 प्रतिशत अधिकतम 2.5 लाख रुपये मार्जिन मनी देने का प्रस्ताव है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऋण मंजूर होने पर एक महीने में मिलेगा पैसा

samajwadi yuva swarozgar yojana to be take shape sooner
डेमो प‌िक

यूनिट ने यदि दो साल तक सफलतापूर्वक काम किया तो सरकार से मिलने वाली मार्जिन मनी अनुदान में बदल जाएगी। इसके अलावा दो वर्ष तक मार्जिन मनी जमा रहने के दौरान इस पर कोई ब्याज नहीं लिया जाएगा। 

योजना में आवेदन लेने से लेकर प्रस्ताव मंजूर करने या निरस्त करने की कार्यवाही तय समय के भीतर होगी। यही नहीं, प्रस्ताव निरस्त करते समय लिखित कारण बताने होंगे। बैंकों को भी ऋण मंजूर होने के एक महीने के भीतर पैसे देने होंगे। 

सूत्रों के मुताबिक विभाग ने प्रस्ताव किया है कि उद्योग की स्थापना के लिए सामान्य श्रेणी के युवकों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत और एससी-एसटी, ओबीसी, अल्पसंख्यक व सभी वर्ग की महिलाओं और नि:शक्तों को 5 प्रतिशत पूंजी का बंदोबस्त अपने स्तर से करना होगा। मार्जिन मनी और अंशदान की पूंजी जोड़कर बाकी पूरी रकम बैंक से ऋण के रूप में मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed