{"_id":"597244054f1c1b4c258b484d","slug":"samajwadi-politician-robbed-by-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेबकतरों ने सपा नेता को भी नहीं छोड़ा, लगाया एक लाख का चूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेबकतरों ने सपा नेता को भी नहीं छोड़ा, लगाया एक लाख का चूना
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 22 Jul 2017 10:21 AM IST
विज्ञापन
pickpocketing
विधानभवन के गेट नंबर नौ पर शुक्रवार दोपहर सपा नेता रामसहाय यादव की जेब कट गई। जेब में करीब एक लाख रुपये थे। उन्होंने हजरतगंज कोतवाली में अज्ञात जेबकतरे के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर आनंद कुमार शाही ने बताया कि गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। रामसहाय यादव ने बताया कि वह समाजवादी पार्टी से आगरा के जिलाध्यक्ष हैं और एमएलसी राजपाल कश्यप से मिलने विधानभवन आए थे।
विज्ञापन
दोपहर में वे गेट नंबर नौ से अंदर जाने के लिए पास बनवा रहे थे तभी कुर्ते की जेब पर हाथ गया तो होश उड़ गए। किसी ने उनके कुर्ते की जेब काट ली थी। उन्होंने कहा कि भीड़ में किसी जेबकतरे ने यह हरकत की है। सीसीटीवी फुटेज से उसे पकड़ा जा सकता है।
विज्ञापन