{"_id":"62287bc50b658143fb09b3b7","slug":"samajwadi-party-writes-to-chief-election-commissioner-for-the-web-casting-of-counting","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी चुनाव मतगणना: सपा ने चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर वेब कास्टिंग कराने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी चुनाव मतगणना: सपा ने चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर वेब कास्टिंग कराने की मांग की
Wed, 09 Mar 2022 03:38 PM IST
ishwar ashish
एएनआई, लखनऊ
एएनआई, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Mar 2022 03:38 PM IST
सार
सपा ने मांग की है कि सभी मतगणना केंद्रों की वेबकास्टिंग कराई जाए और उसका लिंक सभी राजनीतिक दलों को दिया जाए।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समाजवादी पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर गुरुवार को यूपी चुनाव की होने वाली मतगणना की वेब कास्टिंग कराने और उसका लिंक सभी राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पत्र लिखकर कहा है कि सपा मांग करती है कि 10 मार्च 2022 को प्रदेश के समस्त जिलों की हर विधान सभा की होने वाली मतगणना की वेबकास्टिंग कराई जाए और भारत निर्वाचन आयोग, मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी सहित सभी राजनीतिक दलों को उसका लिंक उपलब्ध करवाया जाए जिससे कि सभी मतगणना को लाइव देख सकें। जिससे मतगणना पारदर्शी, स्वतंत्र और निष्पक्ष हो सके।
विज्ञापन
Samajwadi Party writes to Chief Election Commissioner ahead of counting of votes tomorrow, demands webcasting of the counting process in all constituencies across all districts & that the link for the same be made available to all political parties so that it can be watched live. pic.twitter.com/HelcYurwTK
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) March 9, 2022
विज्ञापन
मतगणना पर निगरानी के लिए सपा ने हर जिले के लिए प्रभारी बनाए हैं। जिन जिलों में दो जगह मतगणना होगी वहां के लिए दो प्रभारी बनाए गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने सभी प्रभारियों से कहा है कि वे 9 मार्च सुबह 11 बजे तक हर हाल में आवंटित जिले में पहुंच जाएं। लखनऊ में विधान परिषद सदस्य उदयवीर को प्रभारी बनाया गया है।