फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Samajwadi Party will run awareness campaign correct caste census

UP News: जातीय जनगणना में गड़बड़ी की आशंका, गांव-गांव जागरुकता अभियान चलाएगी सपा

Mon, 23 Jun 2025 04:23 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 23 Jun 2025 04:23 PM IST
सार

सपा को आगामी जातीय जनगणना 2027 में गड़बड़ी की आशंका है। पार्टी का मानना है कि पीडीए वर्ग की सही जाति दर्ज न होने की साजिश की जा सकती है। इसे रोकने के लिए पार्टी अब गांव-गांव जागरुकता आंदोलन चलाएगी।
 

विज्ञापन
Samajwadi Party will run awareness campaign correct caste census
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

समाजवादी पार्टी ने 2027 में प्रस्तावित जातीय जनगणना को लेकर संभावित गड़बड़ियों पर आशंका जताई है। पार्टी का मानना है कि भाजपा सरकार तकनीक और संसाधनों के जरिए इस जनगणना में खेल कर सकती है। इससे पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) वर्गों को हानि हो सकती है। इसको लेकर सपा ने पूरे प्रदेश में गांव-गांव जागरुकता आंदोलन चलाने का फैसला किया है।

विज्ञापन


सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहले ही चेतावनी दे चुके हैं कि भाजपा जातीय जनगणना में गड़बड़ी कर सकती है। इसलिए, कार्यकर्ताओं को सही जाति दर्ज कराने के लिए जनता को जागरूक करना होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- UP: 'स्कूल जाना चाहती हूं... मेरा एडमिशन करा दीजिए', जनता दर्शन में बोली बच्ची, बात सुन मुस्कुरा उठे सीएम योगी
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने सभी जिला और शहर इकाइयों को निर्देश जारी कर दिए हैं कि वे प्रत्येक बैठक, सभा और स्थानीय कार्यक्रम में लोगों को जनगणना फॉर्म भरने की प्रक्रिया और जाति के सही उल्लेख की महत्ता समझाएं।

ये भी पढ़े- UP News: युद्ध के साये में ईरान से स्वदेश लौटे 19 जायरीन, एयरपोर्ट पर घरवालों को देख नम हुई आंखें

पार्टी का कहना है कि एक बार जनगणना का प्रारूप जारी होते ही यह अभियान और तेज़ किया जाएगा, ताकि पीडीए वर्गों को उनके संवैधानिक हक से वंचित न किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed